- Hindi News
- National
- Kaithal News Haryana News Native Residents Will Work To Save The Constitution Uday
मूल निवासी संघ संविधान को बचाने का कार्य करेगा: उदय
कैथल | मूल निवासी संघ की जिला इकाई कैथल की ओर से सामाजिक लोक कार्रवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में मूल निवासी संघ के प्रदेशाध्यक्ष उदय सिंह एवं वरिष्ठ अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम मांडी ने शिरकत की। मुख्य वक्ता के रूप में सुरेश द्रविड़, रोहताश मेहरा, रेशनलिस्ट एक्शन विंग की मुख्य सलाहकार वंदना बागड़ी, डॉ.रमेश माथूर, सुभाष जांगड़ा, गीता देवी ने शिरकत की। वंदना बागड़ी ने अपने संबोधिन में कहा कि भाजपा सरकार देश को बर्बाद करने पर तुली हुई है। सरकार नौकरी देने की बजाए छीनने का कार्य कर रही है। श्याम मांडी को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रामदास बाबा लदाना को गांव के अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी गई। एमएनएस के प्रदेशाध्यक्ष उदय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मूल निवासी संघ भारतीय संविधान की रक्षा करने का कार्य करेगा। माैके पर रमेश कुमार, रोहताश, विक्रांत, सुरेश द्रविड़, श्याम रोहिला, जगन, रामदास, गुरुदेव सिंह, मनोज कुमार, उदय सिंह मौजूद रहे।