- Hindi News
- National
- Gohana News Haryana News Need To Be Cautious Not To Be Afraid Of Corona Virus Dr Setia
कोरोना वायरस से डरने की नहीं सतर्क रहने की जरूरत ः डॉ. सेतिया
कोरोना वायरस की चपेट में आने से लोगों को बचाया जाए, इसके लिए लायंस क्लब गोहाना डायनमिक ने जागरूकता अभियान शुरू किया है । क्लब के सदस्यों के साथ डॉक्टर लोगों को कोरोना वायरस के लक्षण और बचाव के उपाए समझा रहे हैं । डॉ. सौरभ सेतिया का कहना है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी हैं। लोगों से सीधा संवाद करने से कोरोना वायरस को लेकर दुविधा भी दूर हो जाती है । उन्हें समझाया जा रहा है कि डरने की नहीं सावधानी बरतने की जरूरत हैं ।
डॉ. सेतिया ने बताया कि इस अभियान में पैरा मेडिकल स्टॉफ का भी सहयोग लिया जा रहा है। उन्हें भी कोरोना वायरस के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें प्रशिक्षण दिया गया है । ताकि वे भी लोगों के बीच में जाकर उन्हें कोरोना वायरस के बारे में जानकारी दे सकें। डॉक्टर संदीप सेतिया ने बताया कि जुकाम, खांसी, गले में खरास, बुखार होता और शरीर में दर्द होना इसके लक्षण हैं। क्लब के अध्यक्ष हनी चिन्दा ने बताया कि जिस तरह से भारत में भी कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज मिले हैं, उससे लोगों में अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। टीम में डॉ.सौरभ सेतिया, डॉ.संदीप सेतिया और डॉ. अनु सेतिया, राजेश भाटिया, राज कुमार बुद्धिराजा, सतीश जाले, राज कुमार हंस, संदीप कालड़ा, संजीव सहगल को शामिल किया गया है । इस अवसर पर डॉ.योगेश गाबा, उधम सिंह, बलवान सिंह, प्रवीण, पूजा, अनिता, कविता, सुदेश, मुकेश, पूजा शर्मा, सौरभ मनचंदा, हरि ओम, रमेश शर्मा आदि भी उपस्थित रहे।
{जुकाम, खांसी, गले में खरास, बुखार होना और शरीर में दर्द, इसके लक्षण
गोहाना. सेतिया नर्सिंग होम में लोगों को दी गई कोरोना वायरस की जानकारी