- Hindi News
- National
- Sirsa News Haryana News Need To Be Cautious Rather Than Panic From Corona
कोरोना से घबराने की बजाय सतर्कता बरतने की जरूरत
डीसी रमेश चंद्र बिढ़ान ने कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखकर ग्लोबल हैल्थ एमरजेंसी घोषित कर रखी है। कोरोना वायरस एक लू जैसी बीमारी है जिसके लक्षण बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ होना है। जिला सिरसा में कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से घबराने की बजाय सतर्कता बरतने की जरूरत है। डीसी बुधवार को स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में मॉडल डिस्ट्रिक्ट कन्टेंम्बेंट प्लान नॉवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के तहत आयोजित अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रह थे। बैठक में एडीसी मनदीप कौर, एसडीएम सिरसा जयवीर यादव, एसडीएम कालांवाली निर्मल नागर, जीएम रोडवेज खूबी राम, उप सिविल सर्जन डाॅ. विरेश भूषण, पीओ आईसीडीएस डाॅ. दर्शना सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पीओ आईसीडीएस, खाद्य सुरक्षा विभाग, पर्यटन विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
कोरोना का मरीज पाने पर 3 किलोमीटर दायरा कंटामिनटेड जोन घोषित
डीसी ने बताया कि यदि कहीं भी कोई कोरोना का मरीज पाया जाता है तो उस क्षेत्र के तीन किलोमीटर के दायरे में कंटामिनटेड जोन घोषित किया जाएगा। बिना पूर्ण जांच उस स्थान से कोई भी व्यक्ति बाहर नहीं आ सकेगा। उन्होंने कहा कि सभी विभाग ऐसी स्थिति से निपटने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन करने के लिए तैयार रहें। कोरोना वायरस के घबराने की आवश्यकता नहीं है, केवल आईसोलेशन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में मेडीकल एसोसिएशन, नर्सिंग एसोसिएशन का भी सहयोग लिया जाएगा।
बच्चों को जागरूक करने के निर्देश
डीसी ने कहा कि शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि स्कूली बच्चों को हाथों की स्वच्छता के बारे में जानकारी दें। प्रार्थना सभाओं के दौरान कोरोना के संबंध में फैली भ्रांतियां दूर करें तथा जागरूक करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए महिला एवं बाल विभाग विभाग की आंगनबाड़ी वर्कर व आशा वर्कर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा स्कूलों, परिवहन विभाग, होटलों, मेडीकल स्टोर, अस्पतालों में कोरोना से बचाव व सावधानियों के बैनर अवश्य चस्पा करवाएं।
जिला में विदेश से आए 61 यात्री स्वस्थ
उप सिविल सर्जन डाॅ. विरेश भूषण ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति में विदेश से वापस आने पर सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार या फिर निमोनिया के लक्षण से मिलते जुलते लक्षण पाए जाते हैं तो तुरंत जिला स्वास्थ्य विभाग के दूरभाष नंबर 01666-241155 पर सूचित करे। उन्होंने कहा कि मरीजों को इलाज के लिए अलग से आईसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा। जिला सिरसा में अब तक 61 यात्री विदेश से आए हैं, इनमें से 10 यात्री चीन के विभिन्न शहरों से आए हैं। शेष 51 यात्री ऐसे है जो न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, केनेडा देशों से वाया चीन होकर आए हैं, सभी यात्री पूर्ण रूप से स्वस्थ है। बैठक में जिला निगरानी अधिकारी डाॅ. दीप, तहसीलदार संजय चौधरी सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
अफवाओं से बचें तथा बचाव के करें उपाय
डीसी ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए व्यक्ति को अपनी स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। खांसते, छींकते समय टिशू व रुमाल का प्रयोग करें और प्रयोग किए गए टिशू पेपर को कूड़ेदान में फेंके। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के बचाव के लिए हाथों को साबून से धोना चाहिए और व्यक्ति को अल्कोहल आधारित हैंड रब का इस्तेमाल ही करना चाहिए। उन्होंने बताया कि सभी व्यक्ति मास्क का प्रयोग करें और लोगों से दूरी बनाए रखें तथा घर से बाहर भ्रमण ना करें। स्वयं उपचार नहीं करें, डॉक्टर की सलाह से उपचार लें।
सिरसा। कोरोना वायरस से बचाव संबंधी अधिकारियों की बैठक लेते डीसी।