- Hindi News
- National
- Jhojhu Kalan News Haryana News Need To Discharge The Duties Towards The Nation By Becoming Educated Poonam
शिक्षित बनते हुए राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का निवर्हन करने की जरूरत: पूनम
हमारे संविधान में देश की महिलाओं को अनेक ऐसी सुविधाएं व शक्तियां प्रदान की गई हैं जो कि उनके मौलिक अधिकारों की रक्षा करती हैं। देश की आधी आबादी को आज जरूरत है अधिक से अधिक शिक्षित बनते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निवर्हन करने की। यह बात झोझू कलां महिला महाविद्यालय में चल रहे साप्ताहिक एनएसएस शिविर के दौरान अधिवक्ता पूनम ने कहीं। वे रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य दंडाधिकारी व सचिव एवं सीजीएम शिखा यादव के मार्गदर्शनानुसार राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित शिविर के दौरान छात्राओं को संबोधित कर रही थी।
इस दौरान उनके साथ आरएसओ एवं सीनियर पीएलवी रोहताश शर्मा ने यातायात के नियमों व सड़क सुरक्षा के बारे में सभी से अगवत करवाया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण चालक द्वारा नियमों की पूरी तरह से पालना न करना ही अधिकतर होता है। हमें सदैव याद रखना चाहिए कि सड़क पर वाहन चलाते हुए नियमों व अपने परिवार को न भूले। उन्होंने कहा कि सभी के लिए खतरा बने कोरोना वायरस को लेकर अफवाहों पर ध्यान न दंे।