पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Newly Married Woman Missing From Her In Laws39 House On 13th Day Of Marriage

शादी के 13वें दिन ससुराल से लापता हुई नवविवाहिता, मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बुडिया थाना एरिया के एक गांव से नव विवाहिता घर से गायब हो गई। रात को उसने अपने पति के साथ खाना खाया और सुबह जब पति उठा तो देखा कि प|ी घर पर नहीं थी। पति ने उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया। पति ने अपनी प|ी के लापता होने की शिकायत पुलिस को दे दी है। इस पर पुलिस ने उसके लापता होने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाम तक उसका पता नहीं चल पाया था। व्यक्ति ने बताया कि उसकी शादी एक मार्च को हुई थी। शादी के बाद से प|ी ससुराल में ही थी। शुक्रवार रात को प|ी और उसने खाना खाया और बेडरूम में सो गए थे। वह अलसुबह साढ़े 3 बजे उठा तो देखा कि उसकी प|ी बेडरूम में नहीं थी। उन्होंने उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। हालांकि महिला के पति ने किसी पर उसे अगवा करने का आरोप नहीं लगाया है। पति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी प|ी अपनी मर्जी से गई है। पुलिस ने पति की शिकायत पर धारा-346 का केस दर्ज कर लिया है। वहीं विवाहिता के इस तरह से घर से रात को जाने की जानकारी उसके मायके वालों को भी दे दी है। मायके वाले भी उसकी तलाश में जुट गए थे।

दामला से युवती और युवक लापता

दामला से 18 साल की लड़की 12 मार्च को परिवार को बिना बताए कहीं पर चली गई थी। जब वह नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई। वह नहीं मिली तो परिवार ने सदर यमुनानगर पुलिस को शिकायत दी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। उधर, छछरौली पुलिस को गनौली गेट निवासी जीत राम ने शिकायत दी कि उसका बेटा सन्नी 12 मार्च को कहीं पर चला गया। अब तक वापस नहीं आया। इस मामले में छछरौली पुलिस ने केस दर्ज किया है।
खबरें और भी हैं...