पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sonipat News Haryana News Ngt Team Will Come To Check Pollution Situation

प्रदूषण के हालात जांचने आएगी एनजीटी की टीम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की टीम 13-14 मार्च को सोनीपत का दौरा करेगी। एनजीटी के सदस्य शहर में प्रदूषण को लेकर हालात के साथ प्रशासन की ओर से उनसे निपटने को लेकर किए जा रहे प्रयास की समीक्षा की जाएगी। एनजीटी की टीम के दौरे को लेकर नगर निगम प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह टीम मुख्य रूप से रेलवे लाइन एवं हाइवे पर कचरे के साथ ही मुरथल में बन रहे कचरा ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर सकती है। गुरुवार को निगम मुख्य मार्गों सफाई करवाई जाएगी। इसके अलावा कूड़ा कलेक्शन सेंटरों की भी सफाई करवाई दी गई है। एनजीटी की टीम की तरफ से जस्टिस प्रीतम पाल व जस्टिस बाबूराम जिले में वायु और जल प्रदूषण को लेकर निरीक्षण किया जाएगा।

निगम ने मांगा सहयोग

इस बीच नगर निगम प्रशासन से स्वच्छता को लेकर एक बार फिर से स्वयंसेवी संगठनों से सहयोग की अपील की है। सोमवार को ज्वाइंट कमिश्नर शंभू राठी ने सोनीपत की समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ एक मीटिंग की। उन्होंने समाज सेवी संस्थाओं से अपील की कि अगर शहर में कूड़े के ढेर आदि दिखाई दे तो निगम को सूचित करें।

इस प्रकार से रह सकता दौरा


13 व 14 मार्च को एनजीटी से जस्टिस प्रीतम पाल व जस्टिस बाबूराम निरीक्षण के लिए पहुंच रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार एनजीटी की टीम नगर निगम अधिकारियों के साथ प्रदूषण कंट्रोल के अधिकारियों के साथ पहले बैठक करेंगे। उसके बाद टीम के सदस्य अलग-अलग स्थानों पर जाकर निरीक्षण करेंगे। किस स्थान का दौरा टीम करेगी, फिलहाल यह टीम मौके पर ही बताएगी, लेकिन अधिकारियों ने अपनी तैयारी शुरू का दी है।

पर्यावरण : टीम के दौरे को लेकर नगर निगम प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

खबरें और भी हैं...