पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gharaunda News Haryana News Nhai Demolishes Over 50 Temporary Shop Structures On Toll

एनएचएआई ने टोल पर बनी 50 से ज्यादा अस्थाई दुकानों के ढांचे गिराए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नेशनल हाईवे स्थित बसताड़ा टोल प्लाजा पर बनी अवैध दुकानों पर एनएचएआई ने कार्रवाई की है। एनएचएआई ने अस्थाई दुकानों को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त कर दिया। टोल प्रशासन की तरफ से हुई कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कुछ दुकानदार आनन फानन में अपना सामान समेटते नजर आए। टोल अधिकारियों के मुताबिक, एनएचएआई की जमीन पर अवैध दुकानें बनीं हुई थी। जिनके अस्थाई ढांचों को गिराया गया और दुकानदारों को दोबारा दुकान ना खड़ी करने की भी चेतावनी दी गई है।

शुक्रवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार रामकुमार अरोड़ा व मधुबन थाना प्रभारी तरसेम चंद भारी पुलिस बल के साथ टोल पर पहुंचे। एनएचएआई ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट व भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अस्थाई तौर पर बनाई गई अवैध दुकानों को जेसीबी की मदद से तोड़ना शुरू कर दिया। हाईवे अथॉरिटी द्वारा अवैध दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई के बाद दुकानदारों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया।

टोल पर हुआ था महिला के साथ दुष्कर्म

एनएचआई की तरफ से अवैध दुकानों के खिलाफ हुई इस तोडफ़ोड़ कार्रवाई का मुख्य कारण कुछ माह पहले हुई दुष्कर्म की घटना को माना जा रहा है। बता दें कि रात के अंधेरे में यहां पर चाय की दुकान लगाने वाले एक व्यक्ति ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला को चाकू की नोंक पर अगवा किया और कुटेल ओवरब्रिज के नजदीक उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अतिरिक्त पहले भी इन अवैध दुकानों के कारण कई वारदातें हुई है। जिस पर टोल प्रबंधन हरकत में आया और अवैध तरीके से बनी इन दुकानों को जेसीबी की मदद से गिरा दिया गया।

टोल के पास लोगों ने अवैध तौर पर बनाई थी दुकानें

टोल मैनेजर मनीष कुमार ने बताया कि टोल की परिधि में अवैध तरीके से लोगों ने अपनी दुकानें खोल रखी थी। इसको लेकर मौखिक तौर पर दुकानदारों को जगह खाली करने के लिए कहा गया था। इनमें से कुछ दुकानदारों ने पहले ही अपनी दुकानों से समान हटा लिया था। जिन्होंने सामान नहीं उठाया था उनका सामान जब्त कर लिया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में एनएचएआई ने अवैध दुकानों पर कार्रवाई की है।

घरौंडा.नेशनल हाईवे पर स्थित बसताड़ा टोल प्लाजा पर बनी अवैध दुकानों पर एनएचएआई का चला पीला पंजा।
खबरें और भी हैं...