पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhiwani News Haryana News Nigana Kalan Panchayat Received From Sp For The Purchase Of Mustard

सरसों खरीद की रकम को लेकर एसपी से मिली निगाना कलां की पंचायत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आरोपियों ने नहीं लौटाई रकम

थाना में एसएचओ व ग्रामीणों के सामने व्यापारियों ने उसकी शेष राशि देने की बात कही थी और दो घंटे के बाद व्यापारी थाना से चले गए थे। आरोपियों ने मेरी रकम नहीं लौटाई और न ही पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार किया। रकम न मिलने से ठेके पर ली गई जमीन की राशि भूमि मालिकों को नहीं दे पाया। गेहूं की बिजाई के लिए भी भूमि ठेके पर नहीं ले पाया। पैसों को लेकर घर में आए दिन परिवार के सदस्यों में विवाद रहता है।\\\'\\\' -पवन, किसान|

भिवानी | निगाना कलां की ग्राम पंचायत ने किसान पवन की 452 क्विंटल 9 किलाे सरसों खरीदने वाले व्यापारियों से उसकी लगभग 11 लाख रुपये की राशि दिलवाने व आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर एसपी से मिली। ग्रामीणों ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुए तीन महीने का समय हो चुका है लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। एसपी संगीता कालिया ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

एसपी संगीता कालिया को दिए ज्ञापन में सरपंच प्रतिनिधि नरेश, नंबरदार रमेश, पंच रामकिशन, पूर्व सरपंच बनीसिंह, पूर्व पंच भरत सिंह, ओमप्रकाश, दलबीर, संजय, पवन कुमार, रमेश, पवन गुलिया आदि ग्रामीणों ने बताया कि किसान पवन कुमार ठेके पर जमीन लेकर खेती बाड़ी का काम कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा हैं। पवन कुमार ने पिछले साल 70 एकड़ जमीन ठेके पर लेकर सरसों की खेती की थी। उसने 452 क्विंटल 9 किलो सरसों भिवानी अनाज मंडी व्यापारी रामप्रताप के माध्यम से रतेरा निवासी व्यापारी संजय से 3500 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिक्री की थी। गांव उमरा निवासी शमशेर सिंह ने भी पूरी राशि दिलवाने की जिम्मेदारी ली थी। इस संबंध में शमशेर और रामप्रताप ने पवन को एक शपथ पत्र भी दिया था। ग्रामीणों ने बताया कि जब किसान पवन कुमार ने उनसे पैसे मांगे तो उसे 4 लाख 80 हजार रुपये दे दिए और बकाया लगभग 11 लाख की रकम बाद में देने की बात कही। दिसंबर 2019 तक जब व्यापारियों ने पवन को शेष रकम नहीं दी तो उसने मामले की शिकायत पुलिस में दी। पुलिस ने तीन दिसंबर 2019 को आरोपी व्यापारियों के खिलाफ आई आईपीसी की धारा 420 व 406 के तहत तोशाम पुलिस थाना में मामला दर्ज किया। पुलिस ने व्यापारियों व पवन कुमार को थाने में बुलाया लेकिन किसान को उसकी शेष रकम अभी तक नहीं मिली।
खबरें और भी हैं...