महिला से मारपीट के आरोप में नौ नामजद
अभी तक आरोपियों कीे गिरफ्तारी नहीं हुई
शहर पुलिस ने शिमलापुरी कालोनी में महिला कमला देवी के घर में घुस कर तोडफ़ोड़ व मारपीट के आरोप में पड़ोस के 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में सुरेश, लंबू, सन्नी, बलविंद्र, छोटा, बिट्टू, राजेंद्र,कालू व गीता सिंह का नाम शामिल है। अभी तक आरोपियों कीे गिरफ्तारी नहीं हुई है। यह विवाद घर के आगे देर रात तक डीजे चलाने पर हुआ। कमला ने कहा कि उक्त लोग उनके घर घुस गए। डंडों से घर का सामान, बाइक व अन्य सामान तोड़ दिया। विरोध करने पर उससे भी मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी गई। शोर सुनकर आसपास के लोग आए ओर उन्होंने उसे बचाया व अस्पताल में दाखिल करवाया। जांच अधिकारी निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस ने कमला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।