- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News No Drainage In Majri Problem With Water Stored In Street
माजरी में पानी निकासी नहीं गली में जमा पानी से दिक्कत
लालछप्पर के वार्ड नंबर 6 की माजरी में दशकों से पानी की निकासी न होने से लोग बेहद परेशान हैं। गलियों में पानी जमा है। गंदे पानी की निकासी की मांग को लेकर कई बार ग्रामीण प्रशासन के अधिकारियों से भी मिले, लेकिन हर बार आश्वासन देकर टरका दिया गया। पंच सदस्य मास्टर मलखान सिंह ने बताया कि गांव माजरी में निकासी न होने से गंदा पानी गलियों में खड़ा रहता है जिस कारण ग्रामीणों को गलियों से गुजरने मेें भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
गली में हर समय गंदा पानी व कीचड़ रहता है जिस कारण गांव मेंं मच्छर पनप रहे हैं। लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। गंदे पानी की निकासी को लेकर वह कई बार प्रशासन के अधिकारियों को लिखित में शिकायत दे चुके हैं लेकिन समस्या का आज तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। पंच मलखान सिंह ने बताया कि करीब ढाई वर्ष पहले माजरी बस्ती से जोहड़ तक लगभग 1470 फुट लंबा नाला बनाए जाने का एस्टिमेट भी तैयार कराया गया था, परंतु प्रशासन केवल एस्टिमेट बनाने तक ही सीमित रह गया है। आज तक नाले के निर्माण के लिए सरकार की ओर सेे कोई ग्रांट राशि नही दी गई। ग्राम पंचायत की आमदन बहुत कम है, जिस कारण पंचायत नाले का निर्माण कराने में असमर्थ है। गांव के लोगों ने गांव लाल छप्पर की माजरी में गंदे पानी की निकासी जल्द से जल्द कराने की मांग की है।
रादौर | लालछप्पर की माजरी की गली में खड़ा गंदा पानी।