जिले में 120 बूथों पर गार्ड नहीं
जिले में 120 के करीब एटीएम बूथ पर गार्ड नहीं है। रात काे लाखाें रुपए से भरी एटीएम मशीन की सुरक्षा शटर पर दाे ताले लगाकर की जा रही है। रात का गार्ड रखा ही नहीं। एक अनुमान के अनुसार जिले के करीब 220 एटीएम बूथों में रात करीब 30 करोड़ कैश रहता है।
एेसी जगह पर भी वारदात की जहां पुलिस चाैकी व पुलिस का पहरा : बदमाश वारदात करते समय पुलिस का भी भय नहीं मान रहे। अाराेपियाें ने पुलिस चाैकी के पास व पुलिस लाइन में लगे एटीएम काे भी निशाना बनाया।