- Hindi News
- National
- Kaithal News Haryana News No Matter How Clever The Evil Is Its End Is Certain Swami Ravigiri
बुराई कितनी भी चतुर क्यों न हो उसका अंत निश्चित है: स्वामी रविगिरी
पूंडरी| होली पर्व पर अनाज मंडी में होलिका दहन एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अनाज मंडी के युवाओं द्वारा सामूहिक रूप से चंदा एकत्रित कर होलिका का निर्माण किया गया और जिसकी पुरा दिन मंडी निवासियों ने पूजन किया और प्रहलाद भक्त के साथ-साथ भगवान विष्णु जी की पुजा की गई। गांव फरल में फाग की पूर्व संध्या पर फलकेश्वर महादेव मंदिर में होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वामी रविगिरी जी महाराज के सान्धिय में आयोजित कार्यक्रम में प्रवचन करते हुए स्वामी जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मनाए जाने वाले पर्व हमें बहुत कुछ सिखाते हैं।