- Hindi News
- National
- Kalayat News Haryana News No Shared Program Of Government Nor Any Ideology Bhupendra Hooda
सरकार का न कोई साझा कार्यक्रम और न ही कोई विचारधारा: भूपेंद्र हुड्डा
पूंडरी| मैंने अपने जीवन में इसते निकम्मी सरकार मैंने आज तक नहीं देखी। इसका तो सौदा ही कोई नहीं है। कोई नीति नहीं कोई विचारधारा नहीं है। ये शब्द पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पूंडरी में कांग्रेस नेता कंवरपाल करोड़ा के प्रतिष्ठान पर देर शाम को बातचीत में कहे। बेमौसमी बारिश से प्रदेश में फसलों में भारी नुकसान हुआ है, इससे पहले उन्होंने इतना नुकसान कभी नहीं देखा, लेकिन गठबंधन की सरकार सोई पड़ी है। मौके पर पूर्व विधायक अशोक अरोड़ा, पूर्व मंत्री जेपी, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुलतान सिंह जडौला, मौजूद रहे।