पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jagadhari News Haryana News No Teacher Union Member Will Be Allowed To Take Political Advantage Savindro

किसी भी अध्यापक संघ सदस्य को राजनीतिक लाभ नहीं लेने देंगे : सविंद्रो

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ की बैठक विश्राम गृह में जिलाध्यक्ष सविंद्रो देवी की अध्यक्षता में हुई। इसमें सहमति से प्रस्ताव पास किया। जिला प्रधान ने बताया कि मंच का किसी भी राजनीतिक व्यक्ति को प्रयोग नहीं करने दिया जाएगा। संघ के किसी भी सदस्य को राजनीति लाभ नहीं लेने दिया जाएगा।

अगर ऐसा कोई करता है तो वह संघ की विचारधारा का दोषी होगा। इसके विपरीत संघ अपने अध्यापकों व समाज के कार्यों के लिए राजनीतिक व्यक्तियों का सहयोग ले सकेगा। किसी भी एसी अध्यापक साथी के साथ कोई अप्रिय घटना घटने पर उसके परिवार को आर्थिक सहयोग संघ की ओर से दिया जाएगा। दो अप्रैल को शहीदी दिवस के रूप में श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा। जिला कार्यकारिणी के विस्तार के लिए प्रत्येक ब्लॉक से दो सदस्य होने अनिवार्य हैं।

शिक्षा विभाग में होने वाली गतिविधियों में हजरस की सक्रिय भागीदारी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत करवाना व भागीदारी न होने पर धरने प्रदर्शन की चेतावनी देना। राज्य कार्यकारिणी के चुनाव के लिए जिले से 2 सदस्यों के नामों की सहमति से राज्य के लिए भेजना। तीन सालों में हजरस सभी को अपने साथ जोड़कर चलेगी। जिला कोषाध्यक्ष संजीव गोरशी ने कहा कि संघ के एक रुपए का भी हिसाब रखा जाएगा। किसी भी साथी का काम नहीं रुकने
दिया जाएगा।

यमुनानगर|जगाधरी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बैठक के दौरान संबोधित करते शिक्षक।
खबरें और भी हैं...