पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News No Teaching Day Schools Will Be Open In Iti And Colleges Of The District Till 31 March

31 मार्च तक जिले के आईटीआई व कॉलेजों में नो-टीचिंग डे, स्कूल खुले रहेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस के चलते दिल्ली के बाद हरियाणा में भी स्कूल व कॉलेजों में 31 मार्च तक छुट्टी के आदेश हुए, लेकिन यमुनानगर में सिर्फ कॉलेजों में 31 मार्च तक नो-टिचिंग-डे रहेंगे। जबकि स्कूल पहले की तरह ही खुलेंगे। डीएचई की ओर से प्रदेश के सरकारी व एडिड कॉलेजों में प्रिंसिपलों के नाम जारी पत्र में 31 मार्च तक नो-टीचिंग रखने के आदेश हैं। इसमें यह भी स्पष्ट किया कि टीचर्स व नॉन टीचिंग स्टाफ को संस्थान आना है। यानि कॉलेजों में सिर्फ विद्यार्थियों की 31 मार्च तक छुट्टी रहेगी। वहीं शुक्रवार को स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से सरकारी व निजी स्कूल 31 मार्च तक बंद रखे जाने के आदेश हुए, जिसमें स्पष्ट किया गया कि यह आदेश सोनीपत, रोहतक, झज्जर, फरीदाबाद व गुरुग्राम जिलों के लिए हैं। वहां भी चल रही परीक्षाओं के लिए स्कूल खुलेंगे, लेकिन टीचिंग के लिए क्लासिस नहीं लगेंगी। आदेश जारी होने के बाद जिले में भी स्कूलों की छुूट्टी की अफवाह उड़ने लगी। डिप्टी डीईओ शिवकुमार धीमान ने स्पष्ट किया कि 31 मार्च तक छुट्टी के आदेश बारे जारी पत्र में जिले का नाम नहीं है।

जिले में कॉलेजों के अलावा 5 सरकारी समेत सभी निजी आईटीआई में भी 31 मार्च तक टीचिंग नहीं होगी। यमुनानगर आईटीआई के प्रिंसिपल डीपी लूथरा ने कहा कि आदेश जारी हो चुके हैं। 31 मार्च तक यमुनानगर, छछरौली, नाचरौन, सरस्वतीनगर, साढौरा की सरकारी समेत बाकी निजी आईटीआई में टीचिंग नहीं होगी, लेकिन स्टाफ को आना है और 16 मार्च से एग्जाम भी होंगे।

खबरें और भी हैं...