पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajound News Haryana News No Village Street Will Be Allowed To Remain Raw Golan

किसी गांव की गली को नहीं रहने दिया जाएगा कच्चा:गोलन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कौल| हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन एवं हलका विधायक रणधीर सिंह गोलन ने कहा कि पूरे हलके के किसी भी गांव की गली तथा खेतों के रास्ते को कच्चा नहीं रहने दिया जाएगा। आम जन के जितने भी सामूहिक कार्य है, उन सबको प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। चेयरमैन रणधीर गोलन अपने धन्यवादी दौरे के दौरान गांव संगरौली में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। गोलन ने हलके के गांव संगरौली में 15 लाख रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। मौके पर एडवोकेट अमित गोलन, सरपंच मेवा सिंह संगरौली, ब्लाॅक समिति के वाइस चेयरमैन जसबीर सिंह साकरा, पूर्व सरपंच सेवा सिंह धेरडू, पूर्व सरपंच मेहर सिंह संगरौली, जस्सी संगरौली, निजी सचिव चमकौर खेड़ी सिकंदर, पवन सैनी, सतपाल बरसाना, शेर सिंह गोलन, नंबरदार बलवान सिंह संगरौली, डाॅ. राजबीर आंहू, सुरेश महदूद, ऋषिपाल संगरौली उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...