- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News Noc Asks Pwd Bampr To Build Bhagwan Parshuram Chowk
भगवान परशुराम चौक बनाने के लिए निगम ने पीडब्ल्यूडी बीएंडआर से मांगी एनओसी
आईटीआई यमुनानगर के समीप भगवान परशुराम चौक बनाने का प्रस्ताव नौ माह पहले हाउस मीटिंग में सर्वसम्मति से पास हो चुका है, लेकिन अभी तक नगर निगम निर्माण कार्य तो दूर कागजी कार्रवाई ही पूरी नहीं कर पाया।
निगम के एक्सईएन ने पीडब्ल्यूडी बीएंडआर एक्सईएन को पत्र लिए वर्कशॉप रोड पर चौक निर्माण के लिए एनओसी मांगी है। विभागीय सूत्रों की मानें तो अभी चौक का डिजाइन भी तैयार नहीं हो पाया है। दिसंबर-2018 में बने नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के नए हाउस की 20 जून की दूसरी हाउस मीटिंग में सर्वसम्मति से इसका प्रस्ताव पास हुआ कि आईटीआई यमुनानगर समीप चौक का नाम बदलकर भगवान परशुराम किया जाए। साथ ही यहां भव्य चौक बनाया जाए। बीती सात जून की तीसरी हाउस मीटिंग में भी इस पास हुए प्रस्ताव पर काम की पार्षदों ने रिपोर्ट मांगी, जिस पर पूर्व में एसई रहे महीपाल सिंह ने डिजाइन तैयार कराए जाने सहित जल्द काम लगने की बात कही थी। लेकिन अब 13 मार्च को जारी नगर निगम एक्सइएन की ओर से पीडब्ल्यूडी बीएंडआर एक्सईएन के नाम जारी पत्र से खुलासा हो गया कि अभी तक नगर निगम ने चौक निर्माण की कागजी कार्रवाई भी पूरी नहीं की है।
पार्षद बोले- कामों में लेटलतीफी के रिकॉर्ड बनाने में लगे हैं अफसर
वार्ड-21 से पार्षद अभिषेक मोदगिल, वार्ड-7 से रामअासरा भारद्वाज, वार्ड- 15 से प्रिंस शर्मा ने कहा कि चौक को अभी तक बनकर तैयार हो जाना चाहिए था, लेकिन अफसर कामों में नगर निगम के लेटलतीफी का रिकॉर्ड बनाने में लगे हैं। अगामी हाउस मीटिंग में इस मुद्दे पर अफसरों को घेरेंगे।