पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rewari News Haryana News Normal Mask Triple Layer For Corona Potential N 95 Mask For Doctors Required If Cough Is Cold

खांसी-जुकाम है तो नॉर्मल मास्क, कोरोना संभावित के लिए ट्रिपल लेयर, डॉक्टरों के लिए एन-95 मास्क जरूरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महामारी घोषित हो चुके कोरोना को लेकर दुनियाभर में अलर्ट है। हालांिक रेवाड़ी जिला अभी तक इस संक्रमण से सुरक्षित है, मगर फिर भी ऐहतियात बरतना जरूरी हैं। एडीसी राहुल हुड्डा ने शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना से निपटने को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की। नोडल अधिकारी डॉ. विजय प्रकाश ने कहा कि खांसी, जुकाम पीड़ित व्यक्ति नॉर्मल मास्क पहनें, कोरोना संभावित व्यक्ति को ट्रिपल लेयर मास्क पहनना है। इसके अलावा पीड़ितों का ईलाज कर रहे डॉक्टर्स व पैरामेडिकल स्टाफ को एन-95 मास्क पहनने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अपने आस-पास सफाई रखें। खांसी जुकाम, बुखार के दौरान सांस लेने में परेशानी या शरीर टूटने जैसे आभास होने पर अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें और टेस्ट करवाएं।

कोरोना वायरस से बचाव के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। नागरिक अस्पताल रेवाड़ी के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 व डिप्टी सीएमओ एवं जिला नोडल अधिकारी के मोबाइल नंबर 9416349426 और कोसली उपमंडल नागरिक अस्पताल के लिए 01259-275105 टेलीफोन नंबर पर 24 घंटे कोरोना से संबंधित जानकारी व सेवाएं उपलब्ध हैं।

प्राइवेट अस्पताल कोरोना सैंपल के लिए अधिकृत नहीं : सरकार के निर्देशानुसार जिला के सभी अस्पताल में फ्लू कॉर्नर स्थापित किए गए हैं। एडीसी ने कहा कि प्रभावित देशों से लौटे नागरिकों को सिविल सर्जन को सूचित करना जरूरी है। प्राइवेट अस्पताल कोरोना के सैंपल लेने व टेस्ट करने के लिए अधिकृत नहीं हैं।
खबरें और भी हैं...