पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Uchana News Haryana News Not Disappointed On Birth Of Girls But Should Be Happy Dr Savitri

लड़कियों के जन्म पर निराश नहीं, बल्कि खुश होना चाहिए : डॉ. सावित्री

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम पंचायत उचाना खुर्द की अाेर से ग्राम सभा का आयोजन किया गया। गांव की सबसे अधिक पढ़ी लिखी बेटी डॉ. सावित्री, कुमारी सोनिया, गांव की सबसे अधिक पढ़ी लिखी बहू डॉ. कुसुम देवी, राजबाला को सम्मानित किया गया। गांव की सबसे अधिक बेटियों की मां राजपति को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर संतोष गहलोत ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता सरपंच भतेरी देवी ने की।

सबसे अधिक पढ़ी लिखी बेटी डॉ. सावित्री ने कहा कि महिलाओं को अपने लड़कों का पालन-पोषण लड़कियों की तरह करना चाहिए क्योंकि लड़कियां सदैव सशक्त होती हैं। लड़कियों के जन्म पर निराश नहीं, बल्कि खुश होना चाहिए। बेटी है तो समाज में रिश्ते-नाते हैं। आज किसी क्षेत्र में बेटी बेटों से पीछे नहीं है।

आंगनबाड़ी सुपरवाइजर संतोष गहलोत पीएम मातृत्व वंदना सहित अन्य योजनाओं में बारे में जानकारी देेते हुए कहा कि बेटियों की जन्म दर बेटों से अधिक होनी चाहिए। कन्या भ्रूण हत्या पर जड़ से रोक लगे, इसके लिए गर्भवती महिलाओं को कन्या भ्रूण हत्या का विरोध करना होगा। गर्भवती महिला को सोचना चाहिए कि जिस बेटी को कोख में वो मरवा रही है वो भी तो किसी की बेटी-बहू बनने से पहले थी। दो लड़कियों पर परिवार नियोजन अपनाने वाली उच्च शिक्षित महिला नीलम कुमारी को भी पंचायत द्वारा सम्मानित किया गया।

उचाना. उचाना खुर्द में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. कुसुम को सम्मानित करतीं सरपंच भतेरी देवी। फोटो | भास्कर
खबरें और भी हैं...