- Hindi News
- National
- Karnal News Haryana News Novice Drivers Driving Kilometer Scheme Settlements Harinarayan
किलाेमीटर स्कीम की बसाें काे नौसिखिए ड्राइवर चला रहे : हरिनारायण
करनाल | हरियाणा रोडवेज कर्मचारी ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने पुराना बस स्टैंड पर गेट मीटिंग की। राज्य प्रधान हरिनारायण शर्मा ने कहा कि जो 510 बसें किमी. स्कीम के तहत सरकार ने रूटों पर चलाई है, वह ब्लैक लिस्ट बसें घोटाला उजागर होने के बाद भी सरकार चलवा रही है।
उन्हाेंने कहा कि अगर सरकार ने किलोमीटर स्कीम की बसें लेनी थी तो नया टेंडर निकाल कर बसें चलवानी थी, जिसमें कोई भी आम नागरिक टेंडर भर सकता था। इन बसों को नौसिखिए ड्राइवर चला रहे हैं। ड्राइवरों का डग टेस्ट या रोड टेस्ट नहीं हुआ। ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने ऐलान किया है कि 15 मार्च को मुख्यमंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य प्रधान हरिनारायण शर्मा, डिपो प्रधान सुखविंद्र सिंह, सचिव राजेश कुमार, उपप्रधान सुमेर चंद, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, आॅडिटर हरप्रीत सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान नरेश कुमार, कार्यकारी सचिव मनीष कुमार, चेयरमैन जगतार सिंह, मुख्य सलाहकार दिलबाग सिंह, सलाहकार प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।