पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jind News Haryana News Now Farmers And Drivers Will Not Have To Cross The Highway After Taking Long Rounds

लंबा चक्कर काट कर अब किसानों, वाहन चालकों को नहीं करना पड़ेगा हाईवे पार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक सप्ताह में पूरा होगा काम : पुष्पेंद्र

एनएचआई पर राजीव गांधी महाविद्यालय से पहले पुलिस थाना से आगे उचाना मंडी की तरफ जाने वाले बाईपास पर कट को लेकर काम शुरू कर दिया गया है। 15 मीटर की इसकी चौड़ाई होगी। एक सप्ताह तक काम पूरा हो जाएगा।
पुष्पेंद्र, डिप्टी मैनेजर एनएचआई

उचाना | नेशनल हाईवे के विस्तार के दौरान किसानों, वाहन चालकों द्वारा शहर में आने वाले उचाना कलां अंडरपास बाईपास पर कट देने की मांग एनएचआई द्वारा पूरी कर दी गई है। हलके में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम के दौरान विशेषकर उचाना कलां के किसान यहां पर कट दिए जाने की मांग को लेकर मिले थे। यहां पर कट न होने के चलते हाईवे के दूसरी तरफ उचाना कलां के खेतों में किसानों को आने-जाने के लिए एक किलोमीटर लंबा चक्कर काट कर आना-जाना पड़ रहा है। मंडी में आने-जाने वाले वाहन चालकों को हाईवे की तरफ जाने के लिए भी लंबा चक्कर काटना पड़ रहा था। हाईवे पर अतिरिक्त मंडी का निर्माण होने के कारण किसानों को भी यहां पर बनने वाले कट से फायदा होगा। यहां पर एनएचआई द्वारा डिप्टी सीएम के आदेश के बाद कट देने के लिए काम शुरू कर दिया है। कट की चौड़ाई 15 मीटर के करीब की होगी। एक सप्ताह तक कट का काम एनएचआई द्वारा पूरा कर लिया जाएगा।
खबरें और भी हैं...