- Hindi News
- National
- Jind News Haryana News Now Parents Can Apply From The Common Service Center
अब कॉमन सर्विस सेंटर से आवेदन कर सकेंगे अभिभावक
नियम 134ए के तहत ईडब्ल्यूएस और बीपीएल परिवारों के बच्चों के अभिभावक अब कॉमन सर्विस सेंटरों से भी आॅनलाइन आवेदन करवा सकेंगे। शिक्षा विभाग ने इसके लिए सीएससी के साथ बातचीत कर यह सर्विस उपलब्ध कराई है। आॅनलाइन आवेदन भरने के लिए अभिभावकों को केवल 20 रुपए चार्ज देना होगा। फिलहाल निजी कैफे संचालक एक फाॅर्म को भरने के लिए 50 से 100 रुपए अभिभावकों से वसूल रहे हैं। विभाग की तरफ से कॉमन सर्विस सेंटरों पर सुविधा देने के बाद अभिभावकों को काफी राहत मिलेगी।
शिक्षा विभाग ने 134ए की प्रक्रिया 26 फरवरी से शुरू कर दी थी, लेकिन साइट में दिक्कत आने की वजह से 5 मार्च तक साइट बंद रही थी। इस कारण अभिभावक फाॅर्म नहीं भर सके थे, लेकिन अब विभाग ने 6 मार्च से दोबारा साइट चालू कर दी है और फाॅर्म आॅनलाइन भरे जा रहे हैं। अब विभाग ने अभिभावकों की सुविधा के लिए कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से भी सर्विस शुरू करवाई है, जिसका चार्ज केवल 20 रुपए रखा गया है।
एक फाॅर्म को भरने में कई कॉलम भरने पड़ते हैं और 15 से 20 मिनट का मिनट भी लगता है, ऐसे में मिनिमम चार्ज रखने से अभिभावकों को फायदा होगा। अब तक अभिभावक 50 से 100 रुपए प्रति फाॅर्म दे रहे थे। 20 मार्च तक अभिभावक फाॅर्म आॅनलाइन जमा करवा सकते हैं।
इन स्कूलों ने नहीं दिया ब्याेरा
{दुर्गा सीनियर सेकेंडरी स्कूल जुलाना।
{ऋषिकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जुलाना।
{एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल किलाजफरगढ़।
{केडीएम विद्या निकेतन मिडिल स्कूल बीबीपुर।
{जागृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल किनाना।
{आर्यन प्राइमरी स्कूल खरकगागर।
{चाणक्य ग्लोबल स्कूल अलेवा।
{लिटल रोज कान्वेंट स्कूल।
जिले के 8 स्कूलों ने नहीं दिया एडमिशन के लिए सीटों का ब्याेरा
नियम 134ए के तहत गरीब व जरूरतमंद बच्चों के निजी स्कूलों में दाखिले को लेकर अब तक विभाग की साइट बंद पड़ी थी। अब तक 8 निजी स्कूलों ने सीटों का ब्याेरा नहीं दिया है, जबकि 39 के नाम एग्जिस्टिंग स्कूलों की सूची में होने के कारण उनमें दाखिले नहीं होंगे। जिले में कुल 367 निजी स्कूल हैं, जिसमें से 39 एग्जिस्टिंग है, जबकि एक स्कूल ने लिखित में स्कूल बंद करने का आवेदन किया हुआ है। ऐसे में कुल 327 स्कूलों ने खाली सीटों का ब्याेरा देना था, लेकिन 8 स्कूलों ने सीटों का ब्याेरा नहीं दिया है। तकनीकी दिक्कत के चलते स्कूल सीटों की संख्या नहीं दे सके।
अब अभिभावक कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से 20 रुपए में फाॅर्म भरवा सकते हैं। जिन निजी स्कूल संचालकों ने सीटों की संख्या का ब्याेरा नहीं दिया है, उनकी सूची मुख्यालय को भिजवाई जाएगी। आगामी आदेशों अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दिलजीत सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जींद।
किया जाएगा जागरूक : शिक्षा निदेशालय ने सभी उपायुक्तों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि ईडब्ल्यूएस और बीपीएल परिवारों के बच्चों को 134ए के तहत दाखिला दिलवाने के लिए व्यापक प्रचार किया जाए। इसके लिए सभी नगर परिषद, नगर पालिका, यूनियन को इस बारे में जानकारी दी जाए।