- Hindi News
- National
- Kaithal News Haryana News Now The Residents Will Be Able To Taste The Sugar Mill Boora With Sugar
अब चीनी के साथ शुगर मिल के बूरा का स्वाद भी चख पाएंगे जिलावासी
जिलावासियों के लिए खुशखबरी है। अब वे सहकारी शुगर मिल कैथल द्वारा तैयार चीनी के साथ बूरा का भी स्वाद चख सकेंगे। मिल प्रबंधन की ओर से रोजाना निकलने वाली अनग्रेडेड चीनी (रोड़ीनुमा) आदि की पिसाई कराकर बूरा (मीठा) तैयार कराएगा।
फिलहाल मिल प्रबंधन ने प्रपोजल तैयार कर ट्रायल शुरू की है। अगर ट्रायल सफल हुई थी मिल की आमदनी बढ़ जाएगी और अनग्रेडेड सामान का भी सही इस्तेमाल हो सकेगा।
इसके लिए मिल प्रबंधन ने बड़ी ग्राइंडर मशीन खरीदने के लिए आदेश दिए हैं। मिल प्रबंधन द्वारा प्राथमिक स्तर पर एक किलो व दो किलोग्राम पैकिंग कर थोक विक्रेताओं के साथ साथ रिटेल में लोगों को मुहैया कराई जाएगी। प्रबंधन का दावा है कि लोगों को बाजार से कम रेट में अच्छी क्वालिटी का बूरा उपलब्ध कराया जाएगा।
26.28 लाख क्विंटल गन्ने से 2.52 लाख क्विंटल चीनी का हुआ उत्पादन : सहकारी शुगर मिल कैथल में पिछले 111 दिनों में कुल 26 लाख 28 हजार एक सौ क्विंटल गन्ना की पिराई कर 2 लाख 52 हजार 650 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। फिलहाल रिकवरी रेट प्रति क्विंटल 10.60 प्रतिशत है। विशेषज्ञों के मुताबिक प्रति क्विंटल चीनी तैयार करते समय एम और एस ग्रेड के अलावा कुछ अनग्रेडेड चीनी होती है, जिसे ग्राइंडर कर बूरा बनाया जाएगा। यह आंकड़ा 10 से 12 प्रतिशत तक का होता है।
बूरा की जांच करते शुगर मिल के एमडी जगदीप िसंह।
गन्ने की पेराई कर कच्चे मॉल को सही रूप में इस्तेमाल कर आमदनी बढ़े, इसके लिए मिल प्रबंधन ने अनग्रेडेड चीनी यानि रोड़ीनुमा को ग्राइंडर के माध्यम से पीसकर बूरा बनाने का प्रपोजल तैयार किया है। उन्होंने इसमें क्वालिटी का विशेष तौर पर ध्यान रखने को कहा गया है। फिलहाल ट्रायल बेस पर मिल की ओर से एक व दो किलो की पैकिंग कर बाजार में उतारा जाएगा। थोक दुकानदारों व रिटेल में लोगों को उचित रेट में बूरा उपलब्ध कराया जाएगा।
जगदीप सिंह, एमडी, शुगर मिल, कैथल।