पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Fatehabad News Haryana News Now The Short Film Will Give Information About The Welfare Activities Of Red Cross

अब लघु फिल्म से दी जाएगी रेडक्रॉस की कल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रेडक्रॉस सोसायटी के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में डीसी एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष रवि प्रकाश गुप्ता ने बुधवार को लघु सचिवालय परिसर से भारतीय रेडक्रॉस की कल्याणकारी गतिविधियों से संबंधित जागरूकता वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उपायुक्त व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने जागरूकता वाहन में चलाई जा रही रेडक्रॉस गतिविधियों पर आधारित लघु फिल्म का भी
अवलोकन किया।

डीसी ने बताया कि रेडक्रॉस की एक अच्छी पहल है कि वह अपना शताब्दी वर्ष बड़े हर्षोल्लास व उमंग के साथ मना रहे हैं। 1920 में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की स्थापना हुई थी, तब से लगातार 100 वर्षों में यह समाज सेवा के क्षेत्र में अनेक कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि यह जागरूकता वाहन जिला में 12 मार्च तक सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों, महाविद्यालयों तथा सरपंचों के माध्यम से ग्राम सचिवालय में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी पर बनी डॉक्युमेंट्री दिखाकर रेडक्रॉस के कार्यक्रम जिला के आमजन तक पहुंचाया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि भारतीय रेडक्रॉस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा, चंडीगढ़ के कार्यालय से रेडक्रॉस गतिविधियों पर आधारित तीन बसें हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने राज्य भवन, चंडीगढ़ से 28 फरवरी 2020 को झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया गया था।

यह बसें हरियाणा राज्य के सभी जिलों में आमजन को रेडक्रॉस एवं सैंट जॉन एंबुलेंस (भारत) की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी गतिविधियों को लघु फिल्मों (डोक्योमेंट्री) द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता, रक्तदान, प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण, परिवार कल्याण केंद्र, दिव्यांगों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण, नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, वृद्ध आश्रम एवं रैन बसेरा, गरीब व असहाय लोगों की हरसंभव सहायता करना, मरीजों को दवाइयां उपलब्ध करवाना व आपदा में लोगों की सहायता करना, जूनियर रेडक्रॉस व यूथ रेडक्रॉस के द्वारा बच्चों को सामाजिक विकास के प्रति जागरूक करना इत्यादि कार्य भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा करवाए जा रहे हैं, जोकि काफी सराहनीय है।

फतेहाबाद। जागरूकता वाहन को झंडी दिखाकर रवाना करते डीसी ।
खबरें और भी हैं...