पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sadora News Haryana News Npa Will Spend 4 Million To Improve The Condition Of The Park

पार्क की हालत सुधारने के लिए नपा खर्चेगी ‌‌~20 लाख

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पार्क की हालत सुधारने के लिए नगरपालिका ने 20 लाख की योजना तैयार की है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी हो चुकी है। नपा सचिव निशा शर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत पार्क में व्यायाम के लिए ओपन जिम व बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए जाएंगे।

पार्क की खस्ताहाल चारदीवारी पर नया पलस्तर करके वहां स्लोगन लिखे जाएंगे। पार्क में सैर करने वालों की सुविधा के लिए फुटपाथ चौड़ा होगा। पार्क में लगे पेड़-पौधों के रखरखाव के लिए प्रयास किए जाएंगे। मेन गेट से अवैध कब्जे हटाकर इसे खूबसूरत बनाया जाएगा। जेई भंवरपाल राणा ने बताया कि पार्क के साथ लगते भवनों के मालिकों ने पार्क की तरफ अवैध खिड़की-झरोखे खोले हुए हैं। इससे पार्क की खूबसूरती पर दाग लगने के अलावा पार्क में आने वालों की निजता भंग हो रही है। इस बारे में भवन मालिकों को नोटिस देकर खिड़की-झरोखे बंद करने को कहा जाएगा अन्यथा नगर पालिका द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...