पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tosham News Haryana News Nutrition Fortnight And Teenager Day Celebrated

पोषण पखवाड़ा व किशोरी दिवस मनाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बहल | महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में सुरपुरा कलां में पोषण पखवाड़ा और चैहड़ कलां में किशोरी दिवस का आयोजन किया गया। सीडीपीओ मंजू अरोड़ा ने महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक खान-पान और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा महिलाओं, बच्चों व किशोरियों के स्वास्थ्य के प्रति अभिभावकों को जागरूक किया। मेहंदी प्रतियोगिता में रजनी पहले, मुकेश दूसरे और मनीषा तीसरे स्थान पर रही। चार्ट प्रतियोगिता में प्रियंका पहले, प्रिया दूसरे और सिलोचना तीसरे स्थान पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में कविता पहले, अंजू दूसरे और प्रमिला तीसरे स्थान पर रही। इसके बाद बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुपरवाइजर ललिता सहित ग्रामीण महिलाएं मौजूद थी।


पोषण पखवाड़े पर रैली निकालते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व महिलाएं।
खबरें और भी हैं...