- Hindi News
- National
- Ismailabad News Haryana News Nutrition Fortnight Gave Women Information About Prevention Of Anemia
पोषण पखवाड़े में महिलाओं को दी अनीमिया से बचाव की जानकारी
महिला सदन स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर पूनम शर्मा के दिशा-निर्देश पर पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसे लेकर आंगनबाड़ी वर्कर सुदेश शर्मा और सुमन ने महिलाओं को अनीमिया से बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। वहीं महिलाओं को अपने नवजात शिशुओं को स्तनपान करने बारे जागरूक किया। आंगनबाड़ी वर्करों ने महिलाओं को बताया कि मां को अपने बच्चे के जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान अवश्य करवाना चाहिए। मां के दूध में ऐसे तत्व होते हैं जिससे शिशु का एक वर्ष का सम्पूर्ण पोषण होता है। मां का दूध रोग प्रतिरोधक टीके के समान होता है। वहीं गांव झांसा के आंगनबाड़ी केंद्र में भी महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर की हिदायत अनुसार पोषण पखवाड़ा मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर रीटा गाबा, जोगिंद्र, सीमा हेल्पर, गांव की महिलाएं पूनम, कंचन, गीतू, राजेंद्र कौर, महिंद्र कौर, कुसुम, नीलम, सोनिया व सुदेश मौजूद रहीं।