- Hindi News
- National
- Karnal News Haryana News Nutrition Fortnight Will Run From 14 Information Will Be Given About Anemia And Diarrhea
14 से पोषण पखवाड़ा चलेगा, एनीमिया व डायरिया की दी जाएगी जानकारी
महिला एवं बाल विकास की जिला कार्यक्रम अधिकारी राजबाला ने बताया कि जिले में डीसी निशांत कुमार यादव के मार्गदर्शन में आगामी 14 और 22 मार्च काे जिले की सभी पंचायतों में पोषण पंचायत का आयोजन किया जाएगा।
इस पंचायत में पोषण के पांच सूत्रों को विस्तार से बताया जाएगा। इसके तहत पहले सुनहरे एक हजार दिन, पोष्टिक आहार, अनीमिया, डायरिया और स्वच्छता और साफ-सफाई के विषय शामिल हैं। पंचायतों में ग्रामीणों को बताया जाएगा कि पहले एक हजार दिन में तेजी से बच्चे शारीरिक व मानसिक विकास होता है। पोष्टिक आहार में सभी उम्र के लोगों के साथ-साथ बच्चे को 6 माह के होने पर पर्याप्त मात्रा में तरह-तरह का आहार अवश्य खिलाना चाहिए। उन्होंने बताया कि अनीमिया से रोकथाम के लिए आयरन युक्त आहार के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा डायरिया में व्यक्तिगत साफ-सफाई, घर की सफाई, आहार की स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए और हमेशा स्वच्छ पानी पीना चाहिए। 8 मार्च से पोषण पखवाड़े की शुरुआत हो चुकी है। यह पखवाड़ा 22 मार्च तक चलेगा।