- Hindi News
- National
- Kaithal News Haryana News Nutrition Information Will Be Given To Girls By 22 March
22 मार्च तक छात्राओं को दी जाएगी पोषण की जानकारी
कैथल | आइजी महिला कॉलेज में पोषण पखवाड़े का शुभारंभ ईश्वरीय वंदना के साथ हुआ। पखवाड़े के तहत 22 मार्च तक छात्राओं को बाल्यकाल की बीमारियों एवं विकलांगता के बचाव हेतु पूरी जानकारी दी जाएगी। छात्राओं को पखवाड़े के तहत मिलने वाली जानकारी को आगे प्रचारित करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। कार्यवाहक प्राचार्या आरती गर्ग, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. हेमलता, रेणू बाला, रीना गिल, सुदेश एवं छात्राओं ने पोषण बढ़ाने और कुपोषण को हटाने की शपथ ली। उसके बाद भूगोल विभाग की प्राध्यापिका सुदेश ने पर्यावरण और हमारा स्वास्थ्य विषय पर जानकारी दी।