पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirsa News Haryana News Nutrition Made Aware About Nutritious Diet In Fortnight

पोषण पखवाड़ा में पोषक आहार के बारे में किया जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला में 22 मार्च तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है, इसके तहत विभाग विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से आमजन को पोषण पुरक आहार के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

सीडीपीओ माघोसिंघाना चरणजीत कौर ने बताया कि पोषण अभियान के तहत खंड माधोसिंघाना के विभिन्न गांवों में विभाग द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, संबंधित गांवों के सरपंचों, पंचों व आमजन ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

उन्होंने बताया कि पोषण पखवाड़े के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र से सफाई अभियान की शुरुआत कर के गलियों चौराहों की सफाई की गई और घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया। इसके अलावा खंड के गांवों में महिलाओं व युवा लड़के लड़कियों की साइकिल रैली भी निकाली गई। इस रैली के माध्यम से गांव में पोषण के महत्व को लेकर जागरुकता फैलाई गई। उन्होंने कहा कि पखवाड़े के दौरान ग्रामीणों को कुपोषण से होने वाले दुष्परिणामों व पौष्टिक आहार की आवश्यकता के बारे में व्यापक जानकारियां दी जा रही है।

प्रशिक्षण कार्यशाला मॉडयूल 20 की ट्रेनिंग दी

विशेषकर महिलाओं द्वारा स्वयं के लिए आहार में बरती जाने वाली लापरवाही के कारण अनेक बीमारियां होने का खतरा होता है, इस बारे भी उन्हें अवगत करवाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत लोगों को कुपोषण के प्रति, बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल, भोजन, लड़कियों की शिक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं बारे जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा ब्लॉक रिसोर्स ग्रुप की प्रशिक्षण कार्यशाला
का भी आयोजन किया गया जिसमें मॉडयूल 20 की ट्रेनिंग
दी गई जिसमें प्रसवपूर्व तैयारियों के बारे में विस्तारपूर्वक
बताया गया।

स्वच्छता अभियान भी चलाया

ओढां| खंड ओढ़ां में स्वच्छता अभियान के तहत सीडीपीओ सतिंदर कौर की अध्यक्षता में 22 मार्च तक पोषण पखवाड़ा के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें सर्वप्रथम सुनहरे हजार दिन, पौष्टिक आहार , एनीमिया, डायरिया ,स्वच्छता, सफाई अभियान व पोषण पखवाड़ा की शुरुआत की गई ।

गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांचा

रानियां| खंड के गांव सुल्तानपुरिया के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 0 से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं व विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त महिलाओं का एचबी, हाइट व वजन आंगनवाड़ी वर्कर शांति देवी एवं अंगूरी देवी के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर वीएचएनडी की एक मीटिंग भी बुलाई गई जिसमें सभी बच्चों एवं महिलाओं ने भाग लिया।

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने सही पोषक आहार खाने की जानकारी दी

ऐेलनाबाद| महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा खण्ड की सभी 174 आंगनबाड़ी केन्द्रों की वर्करों, हेल्परों ने शनिवार को होम विजिट के तहत बच्चों का वजन तथा ऊंचाई मापी। वहीं गर्भवती माताओं को सही पोषक आहार खाने की जानकारी दी। इसके अलावा हर घर में कोरोना वायरस से बचने के लिए साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के बारे में समझाया। उन्होंने बताया कि बाहर का बना जंक फूड बंद करो तथा घर में बना ताजा भोजन खाएं। हर गांवा में यही संदेश वर्करों ने अपना घर का बना खाना खाएं और घर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे।

गर्भवती महिलाओं को जानकारी देते हुए।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सर्कल सुपरवाइजर सुनीता सफाई अभियान के तहत सफाई करते हुए।
खबरें और भी हैं...