- Hindi News
- National
- Radaur News Haryana News Nutrition Pakhwara Rally Made Women Aware Of Health
पोषण पखवाड़ा रैली से महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
महिलाओं व किशोरियों को पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से शुक्रवार को शहर में पोषण पखवाड़ा रैली का आयोजन किया गया। रैली की अध्यक्षता सीडीपीओ रेनू शर्मा ने की। रैली सीडीपीओ कार्यालय से होकर कमेटी चौक से होते हुए बस स्टैंड पर पहुंची। इस अवसर पर रेनू शर्मा ने कहा कि पोषण पखवाड़ा के दौरान विभिन्न माध्यमों से पोषण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए हरी व ताजी फल सब्जियां खाएं। इस अवसर पर सुपरवाइजर वंदना काम्बोज, ललतेश, मीना कांबोज, बिमलेश, नीता, रीतू व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
रादौर | महिला एवं बाल विकास की ओर से जागरूक रैली निकालतीं महिलाएं।