पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhajjar News Haryana News Nutritious Food Fortnightly Program Run On Brick And Kilns

ईंट-भट्ठों पर चलाया पोषक आहार पखवाड़ा कार्यक्रम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बादली | महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा चलाएं जा रहें पोषण आहार पखवाड़ा अभियान के तहत युवाओं की टीम धरती एक स्वर्ग क्लब द्वारा बादली व दरियापुर में ईंट भट्ठाें पर पोषक आहार पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम नेहरू युवा केन्द्र झज्जर के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान के तहत युवाओं की टीम ने गर्भवती महिलाओं, दूध पिलाने वाली माताओं, छह साल तक के बच्चों को पौष्टिक आहार देने के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। क्लब की अध्यक्ष नेहा रानी ने बताया कि पखवाड़े के तहत महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा पौष्टिक आहार के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान नीरज कुमारी, संदीप, मनोज, कर्मवीर, नीरज, धर्मेश, सागर, नवीन, अनिल, आशीष, प्रवीन तथा अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...