महिलाओं को बेटी बचाओ की दिलाई शपथ
भास्कर न्यूज | बहादुरगढ़
अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह आदेश अनुसार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के इंचार्ज सुभाष चंद्र के मार्गदर्शन में रविवार को महिला दिवस के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया।सहायक समन्वयक तकनीक संदीप बोडिया के नेतृत्व में गांव बुपनिया के सभी सक्षम वर्करों आंगनवाड़ी वर्करों सरपंच एवं ग्राम सचिव प्रशांत के सहयोग से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,ठोस एवं तरल कूड़े कचरे को निपटारन एवं काेराेना वायरस के बारे में आमजन को जागरूक किया गया। सहायक समन्वयक संदीप बोडिया ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीणों के दूसरे चरण में ओडीएफ प्लस पर ज्यादा से ज्यादा फोकस रहेगा। उन्होंने गांव वालों को ठोस और गीले कचरे के निस्तारण बारे में दो डस्टबिन रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने हरे डस्टबिन में गीला कचरा और नीले डस्टबिन में ठोस कचरा रखने को कहा। संदीप ने लोगों को संदेश दिया कि यदि लोग काेराेना वायरस से बचना चाहते हैं तो बार-बार हाथ धोए जिन्हें खांसी हो रही है उनके संपर्क में जाने से बचे और भीड़ न जाए। ताकि इस तरह के रोग से काबू पाया जा सके आशा वर्करों ने नारी दिवस पर महिलाओं को भ्रूण हत्या न करने एवं बेटी बचाओ की शपथ दिलाई।
बहादुरगढ़ में ग्राम सभा में बेटी बचाने की शपथ लेतीं महिलाएं।