- Hindi News
- National
- Murthal News Haryana News Oath Of Indianness Administered To The Forgotten People
भेद भुला लोगों को भारतीयता की शपथ दिलवाई
सोनीपत | अखिल भारतीय परिवार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कौशिक भारतीय ने मुरथल रोड़ स्थित एक रेस्तराँ में लोगों को भारतीयता की शपथ दिलवाई। जिसमें लोगों ने कहा कि वे किसी भी भारतीय के साथ जाति धर्म भाषा क्षेत्र व लिंग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करेंगे। भारतीय संविधान का सम्मान करेंगे। इस दौरान स्वेच्छा से अपने नाम के साथ भारतीय शब्द जोड़ने का भी निर्णय लिया। अरूण कौशिक ने बताया कि कहा कि आज देश में जाति धर्म भाषा क्षेत्र व लिंग के आधार पर भेदभाव पनप रहा है। इससे हमारे देश को ही नुकसान हो रहा है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद आशा रानी, तुलसी, शेखर, गणेश, जवाहर, अशोक, सुमित, गगन,खेमराज, धर्मराज, विकास, जीवन राज आदि उपस्थित रहे।