- Hindi News
- National
- Gohana News Haryana News Objection To Headquarters At Stp Away From Village Officials Will Now See New Site
एसटीपी गांव से दूर होने पर मुख्यालय को आपत्ति, अधिकारी देखेंगे अब नई साइट
नगर परिषद के अधिकारी लोगों को गीला व सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र करने को जागरूक कर रहे हैं, लेकिन एजेंसी ने रेहड़ी और ट्राली में अलग-अलग कचरे डालने की व्यवस्था नहीं की है। जिसके कारण लोग भी घरों के अंदर अलग-अलग कचरा एकत्र नहीं कर रहे है। ईओ ने एसआई को एजेंसी से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं।
एनजीटी ने कचरे के निस्तारण के निर्देश दिए हैं : एनजीटी के आदेशों पर नगर परिषद ने ठसका डंपिंग स्टेशन पर गीले कचरे से खाद तैयार करने और सूखे कचरे को अलग-अलग करके बेचने की योजना पर कार्य करना शुरू किया था। योजना को बेहतर ढंग से लागू किया जाए, इसके लिए लोगों को गीला व सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में एकत्र करने की अपील की थी। नगर परिषद के ईओ ने घरों से कचरा एकत्र करने का कार्य करने वाली एजेंसी को भी रेहड़ी और ट्राली में गीला व सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। एजेंसी ने रेहड़ी व ट्राली पर गीला व सूखा लिखवाया, लेकिन इसमें अलग-अलग कचरा एकत्र करने की व्यवस्था नहीं की।
मॉल की पार्किंग से एल्युमिनियम की 35 सीट चुरा ले गए चोर, केस दर्ज
सोनीपत | शहर के मुरथल रोड स्थित यूनिक मॉल की पार्किंग से चोर एल्युमिनियम की 35 सीट चुरा ले गए। जांच करने पर सीसीटीवी में दो व्यक्ति सीट को रिक्शा में डालते दिख रहे हैं। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है। बवनन दवेल कंपनी ने यूनिक माल का निर्माण किया है। अब माल के पार्किंग एरिया में काम चल रहा है। कंपनी के सुपरवाइजर कुलदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर बताया है कि पार्किंग एरिया से एसीपी एल्युमिनियम सीट को खोलकर 4 मार्च को रखा गया था। रात को चोर इन सीट को उठाकर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में दो व्यक्ति रिक्शा में सीट रखते दिख रहे हैं। पुलिस को इसकी सूचना दे दी है।
मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
एजेंसी को रेहड़ी और ट्राली में अलग-अलग कचरा डालने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हुए हैं। यदि एजेंसी ऐसा नहीं कर रही है तो उससे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। कचरे के निस्तारण की व्यवस्था करने के निर्देश एनजीटी द्वारा दिए गए हैं। सभी के सहयोग से ही कचरे के निस्तारण की व्यवस्था की जाएगी।
-राजेश, ईओ, नगर परिषद, गोहाना।
प्रतिबंध के बावजूद प्रयोग हो रही पॉलीथिन
पॉलीथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके बावजूद भी दुकानों पर पॉलीथिन का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। दुकानों पर ग्राहक को पॉलीथिन में सामान डालकर देते हैं। हालांकि नगर परिषद को चालान करने का अधिकार है, लेकिन नगर परिषद केवल खानापूर्ति के लिए चालान करते हैं।
खाने में क्या शामिल करें और किससे परहेज करें
{हल्दी और काली मिर्च : इन्हें एक गिलास गाय के गर्म दूध में मिलाकर पिएं।
{दालचीनी और जीरा : ये अच्छे प्रतिरोधक क्षमता वर्धक हैं। इसके साथ-साथ लहसुन, अदरक, नीबू और आंवले को भी शामिल करें।
{गिलोय (अमृत बाली ) : प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में बहुत प्रभावशाली है।
{त्रिफला, तुलसी और मुलेठी भी ले सकते हैं।
{रिफाइंड चीनी न खाएं: यह आपकी प्रतिरोधक क्षमता को कम करती है।
अापकी प्रतिरोधक क्षमता ही बचाव
अपने स्वास्थ्य और जीवन शैली पर ध्यान दीजिए और एक मजबूत प्रतिरोधक तंत्र के लिए स्वस्थ दिनचर्या का अनुसरण कीजिए। इसके अलावा अच्छे से नींद लें और सही समय पर भोजन करें। योग और प्राणायाम करें। साथ ही ध्यान करें। इससे तनाव दूर होता है और यह जीवन को जीने लायक बनाता है। लोग कोरोना वायरस से डरे हुए हैं, ऐसे में ध्यान जरूर लगाना चाहिए।
हाथों को बार-बार धोएं
कोरोना वायरस के खत्म होने तक सार्वजनिक समारोहों में जाने से बचें। यदि आपको कहीं जाना पड़े तो चेहरे पर मास्क लगाएं। छींकते या खांसते समय स्वच्छता पर ध्यान दें। हाथों को बार - बार अच्छे से धोएं। साबुन और पानी का प्रयोग करें। चेहरे,आंखों और नाक को धोएं और अच्छे से कुल्ला करें। क्योंकि कोरोना वायरस श्लेष्मा झिल्लियों द्वारा शरीर में प्रवेश करता है जो प्रायः शरीर के खुले हुए हिस्सों, जैसे -आंखें, नाक, मुंह और जननांगों पर मौजूद होती हैं। एल्काेहल से बने सैनिटाइजर का प्रयोग बार - बार करें और कम से कम लोगों के संपर्क में आएं। इसके अलावा सार्वजनिक शौचालयों का प्रयोग करने से बचें।
कोरोना वायरस : घबराएं नहीं, सचेत रहें और आयुर्वेद अपनाएं
भास्कर न्यूज | पानीपत
पूरे विश्व में कोरोना वायरस पर लगातार शोध के बावजूद अब तक इसका उपचार नहीं मिल पाया है। भारत में इस वायरस के आने से लोग घबरा गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार घबराने की नहीं अलर्ट रहने की जरूरत है। आर्ट ऑफ लिविंग के श्री श्री तत्व पंचकर्म की सीनियर डॉ. हर्ष सुमन, डॉ. मिताली मधुस्मिता और स्वस्थवृत्ति व योग (एस एससीएएसआर) विभाग की प्रमुख डाॅ. संजीता ने बताया कि आयुर्वेद कहता है कि सावधानी उपचार से बेहतर है।
गड्ढे इतने कि देखने पर पता नहीं चलता कहां पर है सड़क
भास्कर न्यूज | गोहाना
रेलवे ट्रैक के साथ-साथ ठसका गांव तक जाने वाली सड़क टूटी हुई है। सड़क पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। पिछले दो दिनों से हो रही बरसात का पानी गड्ढों में भरने से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने सीएम से सड़क का नवनिर्माण कराने की मांग की हैं।
महम फाटक से ट्रैक के साथ-साथ ठसका गांव तक सड़क बनाई है। ठसका में नगर परिषद ने कचरा डालने के लिए डंपिंग स्टेशन बनाया हुआ है। शहर से ट्राॅली में कचरा भरकर डंपिंग स्टेशन तक पहुंचने के लिए सफाई कर्मचारियों को इसी रोड से जाना पड़ता है। वहीं, ठसका गांव के ग्रामीणों को भी महम रोड तक आने के लिए इसी रोड से होते हुए आना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जिस तरह से गड्ढे बने हुए हैं, उसे देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि सड़क कहा पर हैं। दो पहिया वाहन का संतुलन बिगड़ जाता है। ग्रामीण पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से कई बार गड्ढे भरने की मांग कर चुके हैं, पर सुनवाई नहीं हाे रही।
जल्द ही भरे जाएंगे गड्ढे
सड़क पर बने भवनों से निकलने वाले पानी से सड़क टूटी हैं । गड्ढे भराने के लिए मुख्यालय से मंजूरी मांगी गई हैं । जल्द ही गड्ढे भराने का कार्य करा दिया जाएगा। सुमित, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी, गोहाना।
आब्जेक्शन को दूर करने को गांव का किया जाएगा दौरा
भैंसवाल कलां गांव में सीवर लाइन दबाने के लिए एस्टीमेट बनाकर भेजा था। मुख्यालय ने सुझाव देने के साथ-साथ कुछ ऑब्जेक्शन भी लगाए हैं। जल्द ही गांव का दौरा करके ग्राम पंचायत सदस्यों से मीटिंग की जाएगी। प्रयास है कि सीएम अनाउंसमेंट पर जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाए -विक्रम मोर, एक्सईएन, जलापूर्ति विभाग, गोहाना।
गोबर से सीवर लाइन ब्लॉक न हो, बनाएं जाएंगे पीट
गांव में सीवर व्यवस्था को सफल बनाने के लिए अधिकारी पीट तैयार करांएगे। पीट में गोबर एकत्र हो जाएगा और पानी सीवर लाइन में चला जाएगा। खानपुर कलां गांव में भी इसी व्यवस्था के अंतर्गत सीवर लाइन दबाने का कार्य चल रहा है। यही व्यवस्था भैंसवाल में भी अपनाई जाएगी।
प्रोजेक्ट पर खर्च होंगे 31 करोड़ रुपए : गांव में प्रति व्यक्ति 135 लीटर पानी की सप्लाई की जाएगी। प्रोजेक्ट पर करीब 31 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस बजट से सीवर और पेयजल पाइप लाइन दबाई जाएगी। एसटीपी का भी निर्माण किया जाएगा।
नॉलेज सीरीज
1. भारत की किस महिला काे 2020 के लिए खेल की सबसे प्रभावशाली टाॅप-10 महिलाअाें में शामिल किया गया है?
2. एक रिपाेर्ट के मुताबिक किस देश में प्लास्टिक सर्जरी करवाने वाली 50% युवतियां 26 से कम उम्र की है?
3. दुनिया का सबसे ज्यादा ‘इंस्टाग्राम्ड’ गांव काैन सा है, जहां से 20 लाख से ज्यादा तस्वीरें शेयर हाे चुकी हैं?
4. चीन में एक साल में कितने लोगों ने सुंदर दिखने के लिए सर्जरी करवाई है?
5. फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी अाॅफ इंडिया ने जारी की हाइजीन अाॅडिट रिपाेर्ट में पहला स्थान किसे दिया है?
6. सुप्रीम काेर्ट मामलों की सुनवाई में कब से ए-4 आकार के कागज के दाेनाें अाेर लिखी याचिकाअाें काे ही मंजूर करेगा?
7. केंद्र ने साल-2020 की जारी रिपाेर्ट के अनुसार कितने अश्लील कंटेंट वाले वेब पाेर्टल काे बंद किया?
8. डब्ल्यूएचअाे ने हाल ही में किस बीमारी काे महामारी घाेषित कर दिया है?
9. न्यूयॉर्क की सदर्न मेथोडिस्ट यूनिवर्सिटी और फैमिली साइकोलॉजी जर्नल की रिसर्च में कितनी प्रतिशत महिलाओं में डिप्रेशन और चिंता के लक्षण पाए गए हैं?
10.देश में हर साल कितने नए पायलटाें की जरूरत है?
भास्कर
कामयाब होने के लिए लक्ष्य निर्धारित करें ः सुशील
गोहाना | आईटीआई गोहाना में पूर्व छात्र मिलन समारोह में पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को लगन और मेहनत के साथ डिप्लोमा करने का संदेश दिया। समारोह के मुख्य अतिथि सुशील कुमार थे। उन्होंने कहा कि जीवन में कामयाब होने के लिए एक लक्ष्य निर्धारित करें। प्राचार्य संजय कुमार ने कहा कि आईटीआई करने के बाद वे अपना काम शुरू कर सकते हैं। इसके लिए सरकार की तरफ से आर्थिक मदद भी मिलती है। इस अवसर पर धर्मबीर कौशिक, सुभाषचंद्र, देवेंद्र सिंह, जितेंद्र, गोविंद, पूर्व छात्र विजेंद्र, परमवीर सिंह आदि उपस्थित रहें।
दुकान से नकदी और मोबाइल फोन चोरी
गोहाना | िबजेंद्र ने पुलिस काे दी शिकायत में बताया कि विष्णु नगर में रोहिला प्रोविजनल स्टोर के नाम से उसकी दुकान है। वह दुकान खुली छोड़ कर पड़ोस में किसी काम से चला गया था। करीब आधा घंटा बाद जब वापस आया तो दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। गल्ले से नकदी अाैर माेबाइल फाेन गायब थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कड़ी सुरक्षा के बीच हुई निलामी
आबकारी व कराधान विभाग कार्यालय व आसपास 50 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। बोली प्रक्रिया में डीसी डाॅ. अंशज सिंह, सेल्स टैक्स के डीईटीसी समीर यादव, आबकारी व कराधान विभाग डीईटीसी नरेश कुमार, इंसपेक्टर अशोक कुमार, इंसपेक्टर फौगाट, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
महंगा जोन होता है कुंडली
जिले में सबसे महंगा कुंडली जोन रहता है। दिल्ली से सटे होने के कारण यहां पर बड़े ब्रांड की शराब बिकती हैं। पिछले साल जब छह ठेकों का जोन था तो यह जोन 32 करोड़ रुपए में बिका था। इस बार दो ठेकों का एक जोन है। इसका 15 करोड़ तक जाने का अनुमान है।
पीओएस से मिलेगी शराब
इस बार ठेकों पर नकद तो शराब मिलेगी ही साथ ही ठेकेदारों को पीओएस भी रखना होगा। जिससे अगर कोई कैशलेस मोड से भुगतान करना चाहे तो उसे आसानी हो। अभी तक यह ठेकेदारों की मर्जी पर निर्भर करता था, लेकिन अब यह अनिवार्य रूप से लागू होगा।
300 करोड़ रुपए का रखा है लक्ष्य
आबकारी व कराधान विभाग द्वारा 252 करोड़ रुपए का रिजर्व प्राइस तय किया गया है। जिसे 300 करोड़ रुपए तक ले जाने की मंशा अधिकारियों की है। पिछले साल 249 करोड़ रुपए रिजर्व प्राइस तय किया गया था। तब जिले के सभी ठेकों से 281 करोड़ रुपए का राजस्व आया था। इस बार जिले के 24 गांवों में ठेके बंद हो जाएंगे। इससे लक्ष्य हासिल करना किसी चुनौती से कम नहीं है।
एक ही जगह मिलेगी अंग्रेजी-देशी
नई आबकारी नीति के तहत अंग्रेजी और देशी शराब के लिए अलग-अलग ठेके इस बार भी नहीं बनाए गए हैं। एक ही प्वाइंट पर दोनों शराब खरीदी जा सकेगी। जिले भर में 144 ठेके बनाए गए हैं। इसे 72 ग्रुप में डिवाइड किया गया है। जिसके लिए ठेकेदारों ने अपनी सुविधा के मुताबिक बोली लगाई है।
ट्राॅली-रेहड़ी में गीला व सूखा कचरा डालने की व्यवस्था नहीं होने से लोग नहीं रख रहे हैं अलग-अलग डस्टबिन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंदगी मिलने पर करेंगे कड़ी कार्रवाई : प्रीतमपाल
कांस्य पदक विजेता विशु को किया सम्मानित
शिविर में 92 युवाओं ने किया रक्तदान
प्रत्येक क्षेत्र में किया विकास : प्रो. राजेश्वरी
पाइप लाइन का लेवल ठीक कराने की मांग
जिले के 144 शराब ठेकों की निलामी
जोन अधिक होने से रात 11 बजे तक चलती रही कैलकुलेशन
भास्कर न्यूज | गोहाना
भैंसवाल कलां में एसटीपी के लिए दी गई जमीन पर जलापूर्ति विभाग मुख्यालय ने आब्जेक्शन जताया है। जमीन गांव से काफी दूर है। जहां तक लंबी पाइप लाइन दबानी पड़ेगी। एसटीपी के लिए जमीन को लेकर अधिकारियों द्वारा गांव दौरा किया जाएगा। इस दौरान पंचायत से भी एसटीपी के लिए दूसरी साइट को लेकर भी चर्चा की जाएगी। इसके अलावा मुख्यालय ने अधिकारियों द्वारा भेजे गए प्रपोजल में कई अन्य बदलाव भी करने को कहा है, जिससे गांव में सीवरेज व्यवस्था को बेहतर ढंग से शुरू किया जा सके।
सीएम मनोहर लाल ने भैंसवाल कलां गांव में सीवर लाइन दबाने घोषणा की थी। जनवरी माह में सरकार ने नियमों में छूट देते हुए गांव को महाग्राम योजना में शामिल किया था। इसके बाद जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों ने प्रपोजल तैयार करके मुख्यालय भेजा था। मुख्यालय ने प्रपोजल में कुछ बदलाव करने के सुझाव दिए हैं तो कुछ पर आपत्ति जताते हुए उस पर रिपोर्ट मांगी है। ग्राम पंचायत ने एसटीपी के लिए जो जमीन मुहैया कराई है, वह गांव से काफी दूर है। योजना के अनुसार एसटीपी में पहुंचने वाले पानी का बीओडी लेवल कम करके इस पानी का प्रयोग खेती में किया जाएगा। इसलिए विभाग का प्रयास है कि एसटीपी का निर्माण गांव से अधिक दूर नहीं बनाय जाए। क्योंकि वहां तक पाइप लंबी पाइप लाइन दबानी पड़ेगी।
 **
गोहाना. पुराना बस अड्डा क्षेत्र में ट्राॅली, जिसमें कचरा डालने की अलग-अलग व्यवस्था नहीं की हुई।
संक्रमण की संभावना : क्या आप में कोरोना वायरस के लक्षण हैं? यदि हां,तो तुरंत ही इन मापदंडों को अपनाएं। { घर में रहें। {परिवार के सदस्यों से एक सुरक्षित दूरी बनाकर रखें। {परिवार में किसी के साथ भी अपने बर्तन या कमरा साझा न करें।
कोरोना वायरस के लक्षण
{खांसी,तेज बुखार {सिरदर्द
{नाक बहना और सांस लेने में कठिनाईं।
नोट : एकदम न घबराएं क्योंकि ये मौसमी फ्लू के लक्षण भी हो सकते हैं।
बाहर भोजन करने से से परहेज करें
{बाहर के ठंडे और जमाए गए भोजन जैसे - आइसक्रीम, ठंडे पेय पदार्थ,
{कटे हुए फलों और फलों के जूस से पूरी तरह से बचें।
{जंक फूड और तला हुआ भोजन न खाएं।
ये सावधानियां बरतनी जरूरी, भीड़-भाड़ और किसी के संपर्क में आने से बचें, बाहर जाएं तो मास्क का इस्तेमाल जरूर करें
ठसका रोड की मरम्मत नहीं होने से लोग परेशान
गोहाना. ठसका रोड पर बन गड्ढे और गुजरती बाइक।
काफी दूर है। योजना के अनुसार एसटीपी में पहुंचने वाले पानी का बीओडी लेवल कम करके इस पानी का प्रयोग खेती में किया जाएगा। इसलिए विभाग का प्रयास है कि एसटीपी का निर्माण गांव से अधिक दूर नहीं बनाय जाए। क्योंकि वहां तक पाइप लंबी पाइप लाइन दबानी पड़ेगी।
गोहाना. खानपुर कलां में सीवर लाइन दबाने के लिए खुदाई करती जेसीबी।
भास्कर न्यूज | साेनीपत
राष्ट्रीय राजमार्गों को पूर्ण रूप से स्वच्छ रखना एनएचएआई की जिम्मेदारी है, जिसमें चूक मिलने पर पर्यावरण संरक्षण के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एनजीटी के चेयरमैन जस्टिस प्रीतमपाल ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में एनजीटी के निर्देशों की अनुपालना को लेकर समीक्षात्मक बैठक मंे बाेल रहे थे। चेयरमैन ने जिले में कचरा प्रबंधन अाैर स्वच्छता काे लेकर कई स्थानों का निरीक्षण भी किय।
एनजीटी के चेयरमैन जस्टिस प्रीतमपाल ने आवासीय सोसायटी, ढ़ाबों और होटलों में भी सफाई की जिम्मेदारी संबंधित संस्थान द्वारा किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त द्वारा दिए गए सुझाव पर नगर निगम की सीमा से बाहर बनी आवासीय सोसायटी को भी निगम के अंतर्गत लाने पर भी मंथन किया गया, जिसके लिए जरूरी कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। एनजीटी के निर्देशों के तहत घर-घर जाकर कूड़ा उठाने तथा गीला व सूखा कूड़ा अलग करने के कार्य की गंभीरता से समीक्षा की। नगर निगम के अधिकारियों ने ठोस व तरल कचरा प्रबंधन के लिए अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर का भी ब्यौरा दिया। प्रीतमपाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंदगी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सोनीपत. कचरा प्लांट का निरीक्षण करते एनजीटी चेयरमैन जस्टिस प्रीतमपाल।
1.रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी 2. चीन 3. चिंक्वे टैरी 4. 1.63 करोड़ 5. वैष्णो देवी मंदिर में बनने वाले भंडारे काे 6. 1 अप्रैल से 7. 3,635 वेब पाेर्टल 8. काेराेना वायरस 9. 88% महिलाओं 10. 1 हजार
उत्तर
सुझाव या फीडबैक
के लिए हमें ई-मेल करें
editorharyana@dbcorp.in
सवाल
आज के
गोहाना | हिमाचल प्रदेश में आयोजित 39वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में बरोदा गांव की पहलवान विशु मोर ने 87 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता। गांव में लौटने पर पहलवान मोर का ग्रामीणों ने स्वागत किया। प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय कुश्ती संघ द्वारा 4 से 6 मार्च तक किया गया था। विशु चंडीगढ़ में अभ्यास करता है। इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीत चुका है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच लीला पहलवान, आनंद, तुलसी राम महाराज, विक्की पहलवान, जसविंद्र मोर, राजेश सोनी, सन्नी, प्रवेश आदि मौजूद रहे।
गोहाना | बरोदा रोड पर शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा नेता इंद्रजीत विरमानी ने शिविर का शुभारंभ किया। इस दाैरान 92 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर में पीजीआई रोहतक की टीम पहुंची। विरमानी ने कहा कि युवाओं को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने सामाजिक संगठनों से भी युवाओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करने और रक्तदान शिविर आयोजित किए जाने की अपील की।
गोहाना | खानपुर कलां िस्थत बीपीएस महिला विवि में अायाेजित सेमिनार में वक्तओं ने भारत के आर्थिक विकास में प्रादेशिक विभिन्यता और भारत में प्रादेशिक योजनाओं के अनुभव विषय पर अपने विचार रखे। कुरूक्षेत्र विवि के भूगोल विभाग की चेयरपर्सन प्रो. राजेश्वरी ने कहा कि भारत ने तेजी से आर्थिक सुधार हुआ है। आजादी के बाद देश ने प्रत्येक क्षेत्र में विकास किया है। जिसके चलते आज देश विकासशील देशों की श्रेणी में शामिल हो पाया है। दिल्ली विश्वविद्यालय से प्रो. सुरेश सी राय ने सतत पोषणीय जल संसाधन प्रबंधन में मुद्दे और चुनौतियां विषय पर अपने विचार रखे। महिला विवि के भूगोल विभाग की चेयरपर्सन डॉ. कोकिला मलिक ने बताया कि सेमिनार आयोजित किए जाने का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को नवीनतम जानकारी देना था। सेमिनार में भाग लेने पर छात्राओं का बौद्धिक विकास भी होता है।
गोहाना | आदर्श नगर में पानी निकासी के लिए पाइप लाइन दबाई जा रही है। बजाज मेडिकोज के साथ लगती गली के लोगों का आरोप है कि पाइप लाइन सही लेवल के अनुसार नहीं दबाई जा रही। इससे पानी गली में भरा रहेगा। उन्होंने नगर परिषद से गली और पाइप लाइन का लेवल सही करने की मांग की है। कॉलोनीवासियाें का कहना है कि गली में पानी निकासी की व्यवस्था के लिए पाइप लाइन दबाने का कार्य किया जा रहा है। गली का लेवल मुख्य गली के लेवल के अनुसार नही है। जहां पर गली मुख्य गली से जुड़ती है, वहां पर गली को ऊंचा उठा दिया गया। इससे गली का पानी मुख्य गली में नहीं जाएगा। वहीं, पाइप लाइन का लेवल भी ठीक नहीं है। नगर परिषद अधिकारियों से जांच करके लेवल ठीक कराने की मांग की है।
भास्कर न्यूज | सोनीपत
कच्चे क्वाटर स्थित आबकारी व कराधान विभाग के कार्यालय में शुक्रवार को जिले के शराब के ठेकों की निलामी की गई। निलामी के लिए विभाग की वेबसाइट पर 12 मार्च सुबह नौ बजे से ऑनलाइन बिडिंग शुरू हो गई थी। जिसे शुक्रवार चार बजे मुख्यालय से बंद कर दिया गया। इसके बाद डीसी की अध्यक्षता वाली कमेटी के अधिकारियों की मौजूदगी में पांच बजे से बिड खोलनी शुरू की गई। जोन की संख्या अधिक होने के कारण देर रात तक शराब ठेकों बड़ी बोली और कुल राजस्व का आंकलन नहीं हो पाया। रात करीब साढ़े 12 बजे अधिकारियों ने मुख्यालय में जिन ठेकों की बोली लगी, उससे अवगत कराया। शुक्रवार काे 49 जाेन की कुल बाेली 193 कराेड़ रुपए अाई है। बाकि जाेन की बाेली बाद में हाेगी।
पिछले साल जिलेभर में 23 जोन थे, इस बार इनकी संख्या 72 हो गई है। पूरे जिले में 144 अंग्रेजी व देशी शराब के ठेके हैं। इस बार कोई भी ठेका एससी व बीसी आधारित नहीं है। सभी की वैल्यू के हिसाब से रिजर्व प्राइस निर्धारित किया गया है। पूरे जिले का रिजर्व प्राइस 252 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है। अधिकारियों का प्रयास 300 करोड़ रुपए के भारी भरकम लक्ष्य का प्राप्त करने का है। यह तब है जब इस साल जिले में 24 गांवों में ग्रामीणों की मांग पर सरकार ने ठेका नहीं खोलने का निर्णय लिया है।
डीसी की अध्यक्षता में गठित कमेटी के समक्ष शाम पांच बजे खोली गई बिड, जोन छोटे होने के कारण बढ़ी संख्या, 72 जोन में बांटा जिला
सोनीपत. शराब ठेकों की बोली के दौरान ठेकेदार व अधिकारी।
पानीपत, शनिवार 14 मार्च, 2020 | 04