निगम काे मनमर्जी से चला रहे अधिकारी
महिला दिवस पर गढ़ी ब्राह्मणा में काॅलाेनी वासियाें की जनसभा हुई। इसमें कॉलोनी व शहर की समस्याओं पर चर्चा हुई। महिलाओं के सामने आ रही दिक्कतों पर सवाल उठाए गए। इसमें नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन अशोक छाबड़ा, जिला कांग्रेस के प्रधान प्रदीप गौतम, पूर्व पार्षद भूपेंद्र गहलवात, जिला महिला अध्यक्ष शीला अंतिल, ग्रामीण जिला प्रधान रीना मलिक, मोनिका मलिक, सावित्री मलिक, सुमन मलिक व अन्य शामिल हुए। अशोक छाबड़ा ने कहा कि 5 वर्षों से भाजपा सरकार ने अपनी मनमर्जी चलाने के लिए नगर निगम के चुनाव नही होने दिए। इससे भ्रष्टाचार भी बढ़ा और समस्याएं भी। इसके समाधान के लिए अब सब एकजुट होकर लड़ाई लड़ेंगे।