पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhiwani News Haryana News Officers Behaving Half Heartedly With Tosham Kamal Pradhan

तोशाम से सौतेला व्यवहार कर रहे अधिकारी: कमल प्रधान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिवानी | सरकार के प्रशासनिक अधिकारी तोशाम हलके के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। यह बात युवा कल्याण संगठन के संरक्षण कमल सिंह प्रधान ने बयान में कही। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने बुधवार को जो पत्र जारी किया है, उसमें स्पेशल गिरदावरी के लिए तोशाम हलके के सिर्फ दो गांव लिए गए हंै। लेकिन वास्तविकता में 50 गांवों में 80 प्रतिशत से ज्यादा किसानों की फसलें ओलावृष्टि व बेमौसमी बारिश से तबाह हुई हैं। उन्होंने मौजूदा सांसद धर्मबीर सिंह व कृषि मंत्री जेपी दलाल से अनुरोध किया कि इस मामले में संज्ञान लेते हुए तुरंत प्रभाव से इन गांवों की स्पेशल गिरदावरी करवाएं ताकि किसानों को राहत मिल सकें।
खबरें और भी हैं...