- Hindi News
- National
- Narwana News Haryana News Officials Should Be Serious On Water Logging And Sewer System Sdm
जलभराव व सीवर व्यवस्था पर गंभीर रहें अधिकारी : एसडीएम
एसडीएम जयदीप कुमार ने शहरवासियों से अनुरोध किया है कि वह बारिश से होने वाले जलभराव या पानी निकासी एवं सफाई की समस्या उत्पन्न होने पर सीधा विभागीय अधिकारियों से संपर्क करें। बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में बुलाई गई अधिकारियों की मीटिंग में एसडीएम ने यह जानकारी दी। बैठक में सभी अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित प्राप्त होने वाली जन समस्या का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। विभिन्न समस्याओं पर बिंदुवार चर्चा करते हुए एसडीएम ने बताया कि सीवरेज समस्या बारे जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सतीश कुमार के मोबाइल नंबर पर आम व्यक्ति संपर्क कर सकता है । इसी प्रकार शहर की सफाई के लिए भूपेंद्र एएसआई के मोबाइल नंबर व पानी निकासी के लिए राजकुमार एमई के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपना मोबाइल खुला रखें और किसी भी परेशानी बारे जानकारी मिलने पर उसके समाधान की कोशिश करें। बैठक में डीएसपी जगत सिंह, फूड सप्लाई इंस्पेक्टर सतीश कुमार सेतिया अादि अधिकारी मौजूद रहे।