पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shahbad News Haryana News Officials Will Have To Work Seriously On Cleanliness Rocky Mittal

स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को करना होगा गंभीरता से काम: रॉकी मित्तल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शाहाबाद| स्वच्छता का निरीक्षण करते रॉकी मित्तल।

शाहाबाद | हरियाणा पब्लिसिटी सेल के चेयरमैन रॉकी मित्तल ने कहा कि सरकारी कार्यालयों के शौचालय और पब्लिक शौचालयों की हालत काफी खस्ता है। इन शौचालयों का निरंतर रख-रखाव और सफाई व्यवस्था नहीं की जा रही है। व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अधिकारियों को गंभीरता के साथ काम करना होगा।

वे शनिवार को शाहबाद अनाज मंडी, मार्केट कमेटी और बस स्टैंड के शौचालयों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। शौचालयों की हालत खराब होने के कारण कमेटी के सचिव को मौके पर बुलाया। कहा कि आगामी सात दिनों में इन शौचालयों की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करें। इसके बाद दोबारा शौचालयों का निरीक्षण किया जाएगा। शौचालयों का निरीक्षण करने के बाद रॉकी मित्तल ने गुरुद्वारा साहिब, हरिजन चौपाल के साथ-साथ अनाज मंडी की सफाई व्यवस्था का भी अवलोकन किया। यहां भी शौचालयों की स्थिति अप टू डेट नहीं थी। कहीं पर पानी बह रहा था। कहीं पर शौचालयों की हालत काफी दयनीय थी, ऐसी स्थिति में शौचालयों को साफ नहीं रखा जा सकता। उन्होंने कहा कि शौचालयों की निंरतर सफाई करनी होगी।

क्षेत्र के संबंधित अधिकारी को स्वच्छता की तरफ विशेष ध्यान देना होगा। बराड़ा रोड पर भी सड़क पर कई जगह गड्ढे बने हुए हैं इसलिए इन गड्ढाें को जल्द से जल्द ठीक किया जाए ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। हरिजन चौपाल के निरीक्षण के दौरान डिपो होल्डर द्वारा राशन न देने की शिकायत पर चेयरमैन ने कहा कि अगर किसी डिपो में राशन नहीं है तो वह अन्य डिपो से राशन ले सकते हैं क्योंकि सरकार द्वारा राशन प्रणाली को आँनलाइन किया हुआ है। अब कोई भी किसी भी डिपो होल्डर से राशन लिया जा सकता है।
खबरें और भी हैं...