- Hindi News
- National
- Jind News Haryana News Old Age Pension Camp Canceled Due To Corona Virus
कोरोना वायरस के चलते रद्द किए बुढ़ापा पेंशन कैंप
जींद | कोरोना वायरस के चलते जिला समाज कल्याण विभाग ने जिलेभर में लगने वाले बुढ़ापा पेंशन के लिए मेडिकल कैंप स्थगित कर दिए हैं। हर माह विभाग द्वारा वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के तहत खंड स्तर पर बुजुर्गों की आयु जांचे के लिए मेडिकल कैंप लगाए जाते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी सरोज ने बताया कि बुजुर्गों के होने वाले मेडिकल जांच कैंप स्थगित कर दिए गए हैं। कोरोना वायरस देश में धीरे-धीरे पैर पसार रहा है। जिसके चलते विभाग के आदेशानुसार सभी कैंप जब तक स्थगित कर दिए हैं जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते। कैंपों में हजारों की संख्या में बुजुर्ग मेडिकल जांच करवाने के लिए पहुंचते हैं।