- Hindi News
- National
- Kaithal News Haryana News On Giving Assurances On The Demands The Md Said Picketing In View Of Corona Virus Is Not Appropriate Appeal To Withdraw
मांगों पर आश्वासन देकर एमडी बोले- कोरोना वायरस के मद्देनजर धरना देना उचित नहीं, वापस लेने की अपील
आशा वर्कर यूनियन के बैनर तले शुक्रवार को भी आशा वर्करों ने सिविल अस्पताल के बाहर धरना देकर रोष जताया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन की जिला प्रधान सुषमा जडौला ने की। संचालन रामदेवी सीवन ने किया। जिला प्रधान समेत सभी वक्ताओं ने कहा कि सरकार आशा वर्करों पर काम का बोझ तो लगातार बढ़ा रही है, लेकिन इन्हें काम के बदले पूरा मेहनताना देने में कंजूसी बरत रही है। सरकार व विभाग आशा वर्करों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रहे।
इस मौके पर प्रवेश, कविता, मेनका शर्मा समेत कई पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वहीं दूसरी तरफ आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा का राज्य प्रतिनिधिमंडल एमडी प्रभजोत सिंह से मिला। मीटिंग में आशा वर्करों ने मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिस पर एमडी ने सकारात्मक बातचीत करते हुए मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि काटे गए 50 प्रतिशत बारे कहा कि हरियाणा सरकार को मंजूरी के लिए लिखेंगे कि आशा वर्करों को आठ एक्टिविटीज का 50 प्रतिशत पैसा मिलना चाहिए।
आशाओं को समय पर पेमेंट करने और इसका विवरण पीएचसी पर नोटिस बोर्ड पर लगाने का आश्वासन दिया गया। राज्यप्रधान प्रवेश व राज्य महासचिव सुरेखा ने सभी आशा वर्करों को धरने में पहुंचने का आह्वान करते हुए कहा कि एमडी से बातचीत के बारे में जानकारी दी।
कैथल | अपनी एक महीने की बेटी को गोद में लेकर प्रदर्शन में नारेबाजी करती हुई आशा वर्कर।