पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Julana News Haryana News On Nap The Student Was Made A Cock In The School Made The Children Sit Up Broke His Leg

झपकी आने पर स्कूल में छात्रा को बनाया मुर्गा, ऊपर बच्चों को बिठा दिया, टांग टूटी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नींद की झपकी आने पर गांव पौली के राजकीय प्राथमिक स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा को अध्यापक ने मुर्गा बना दिया। यहीं नहीं, इसके बाद दो-तीन बच्चों को उसकी पीठ पर बैठा दिया। पीठ पर ज्यादा वजन और ऊपर बैठे बच्चों के असंतुलित होने से छात्रा की टांग टूट गई। छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया गया।

छात्रा की मां मनीषा देवी ने बताया कि वीरवार को पौली गांव के प्राथमिक स्कूल में जेबीटी अध्यापक संजय चौथी कक्षा को पढ़ा रहे थे। इसी दौरान उसने देखा कि एक 8 वर्षीय छात्रा सो रही है। इससे शिक्षक गुस्सा गए और छात्रा की पिटाई की। इसके बाद शिक्षक ने सजा के तौर पर छात्रा को मुर्गा बना दिया और दो-तीन बच्चों को उसके ऊपर बैठने को कहा। बच्चों का वजन अधिक होने के कारण छात्रा गिर गई और उसकी टांग में फ्रैक्चर हो गया।

मामले को दबाने के लिए शिक्षक ने चुपचाप सेवादार के साथ छात्रा को उसके घर भेज दिया। घर पहुंचने पर छात्रा ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनाें ने उसे उपचार के लिए जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया तो डाॅक्टरों ने उसकी गंभीरावस्था को देखते हुए रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया।

कई बार लिख के दे चुका है माफीनामा शिक्षक


अध्यापक कई बार स्कूली स्टाफ को भी गाली-गलौज कर चुका है। कई बार स्कूल प्रशासन और प्रबंधन समिति को लिखित में माफीनामा भी दे चुका है। बार-बार समझाने पर भी जेबीटी अध्यापक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर अध्यापक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। कुलदीप प्रधान, स्कूल प्रबंधन कमेटी पौली।


प्राचार्य के माध्यम से मामले की जानकारी मिली है। जांच करवाई जाएगी। अगर अध्यापक की मामले में संलिप्तता मिलती है तो शिक्षा विभाग को अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। -शिवनरायण शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी जुलाना।

सभी आरोप बेबुनियाद और झूठे हैं। स्कूल में दोपहर बाद छात्राएं खेल रही थी। किसी स्कूल के काम से ही कक्षा छोड़कर कार्यालय में जाना पड़ गया। जब वापस आया तो लड़की ने पैर में दर्द की शिकायत की। चपरासी छात्रा को घर छोड़कर आया था। संजय, जेबीटी अध्यापक।


जुलाना. घायल अवस्था में चौथी कक्षा की छात्रा राखी।
खबरें और भी हैं...