- Hindi News
- National
- Uchana News Haryana News On The Basis Of Suspicion When The Young Men Were Caught They Came Out To Steal Cotton
शक के आधार पर दाे युवकाें काे पकड़ा तो निकले कपास चोरी के अाराेपी
पुरानी मंडी में बुधवार को मार्केट कमेटी कार्यालय के पास पुलिस ने दो युवकों को संदिग्ध हालात में घूमता देखा। पुलिस ने दोनों युवकों को पूछताछ के लिए पकड़ा तो दोनों युवक मंडी में कुछ दिन पहले हुई कपास की चोरी के अाराेपी निकले। चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार खर्ब ने बताया कि पकड़े गए युवक नरवाना का सोनू अाैर राममेहर हैं। इन युवकों को पुलिस ने पुरानी मंडी से संदिग्ध हालात में घूमते हुए शक के आधार पर पकड़ कर पूछताछ की। कुछ दिनों से मंडी में कपास की चोरी की घटना हुई है। सीसीटीवी कैमरे में जो फुटेज थी, उनकी मिलान की गई तो इन युवकों ने माना कि मंडी में जो कपास की चोरी हुई है वो उनके द्वारा की गई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस दोनों युवकों को नरवाना कोर्ट में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लेकर आई है ताकि अब तक हुई चोरी की वारदात के बारे में पता करने के साथ-साथ यहां से चोरी करके कपास को कहां बेचा गया है, उसके बारे में पता किया जा सके। कुछ दिन पहले कपास मंडी में हुई कपास की चोरी पर कृष्ण की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।