- Hindi News
- National
- Ratia News Haryana News One Accused With 10 Grams Of Heroin Arrested Near Khudan
खूनन के पास 10 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी गिरफ्तार
सदर पुलिस ने टीम ने गांव खूनन के पास एक युवक को 10 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ढाणी खूनन निवासी कुलविंद्र सिंह उर्फ काका के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह हेरोइन कहां से लेकर आया अाैर किसे देने जा रहा था। नागपुर चौकी प्रभारी एसआई शादी राम टीम के साथ गांव खूनन के बस अड्डे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी एक युवक पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़ने लगा। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर तलाशी ली तो उससे 10 ग्राम हेरोइन मिली। मामले की जांच महमड़ा चौकी प्रभारी आनंद कुमार कर रहे है।