डेढ़ साल के बच्चे का इटली में हुअा था जन्म
वहीं नागरिक अस्पताल में डेढ़ साल का बच्चा भी कोरोना वायरस से आशंकित मिला है। परिजनों ने बताया है कि बच्चा व उसके माता- पिता दो साल से इटली रह रहे हैं। बच्चे का जन्म इटली में ही हुआ है। अब जब परिवार के सदस्यों से मिलने फतेहाबाद आए तो बच्चे में जुकाम व खांसी की शिकायत मिली।
{इटली से धारसूल कलां आए दंपती का स्वास्थ्य जांचा (कुलां) : पिछले महीने इटली से गांव धारसूल कलां अाए दंपती की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना वायरस की जांच करने उनके घर पहुंची। जांच में उनका स्वास्थ्य सही पाया गया। धारसूल कलां में इटली में रह रहे बलजिंद्र सिंह व उसकी प|ी कुलविंद्र कौर 3 फरवरी 2020 को आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इनकी मेडिकल जांच करने के उच्च अधिकारियों के निर्देश दिए।