पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Fatehabad News Haryana News One Arrested With 820 Grams Of Heroin From Radha Swami Satsang Ghar

राधा स्वामी सत्संग घर के पास से 8.20 ग्राम हेरोइन सहित एक गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एंटी नारकोटिक्स सैल ने भूना इलाके से एक युवक को 8.20 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। भूना थाना पुलिस पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम भूना के राधा स्वामी सत्संग घर के पास से जा रही थी। अचानक पैदल आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर वापस मुडनें लगा। शक होने पर पुलिस ने युवक को पकड़ लिया और पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक उर्फ दीप निवासी वार्ड नंबर 5भूना बताया। तलाशी लेने पर पुलिस ने आरोपी की लोअर की जेब से 8.20 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र में पुलिस लगातार नशा तस्करों पर कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज रही है।

खबरें और भी हैं...