पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kaithal News Haryana News One Day Workshop For Conducting Teaching Activities

शिक्षण क्रियाएं करवाने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आरकेएसडी कॉलेज शिक्षण महाविद्यालय में नई तालिम विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्या डाॅ. कमलेश संधू द्वारा किया गया। संचालन महात्मा गांधी राष्ट्रीय शिक्षा परिषद हैदराबाद के वरिष्ठ संकाय प्राध्यापक प्रियवर्त शर्मा ने किया। कार्यशाला के तकनीकी सत्र में प्रियवर्त शर्मा ने छात्र-छात्राओं को अलग-अलग समूहों में विभाजित कर अध्यापक शिक्षा हेतु तैयार पाठ्यक्रम में सुधारात्मक सुझाव संबंधी विभिन्न विषयों पर ज्ञानात्मक, भावात्मक व क्रियात्मक विकास संबंधी क्रियाओं का प्रस्तुतिकरण किया गया। कॉलेज प्रधान सुनील चौधी ने कार्यशाला के आयोजन के लिए बधाई दी।

कैथल | आरकेएसडी कॉलेज में आयोजित प्रोग्राम में हिस्सा लेते विद्यार्थी।
खबरें और भी हैं...