- Hindi News
- National
- Bawal News Haryana News One More Accused Involved In Stealing Mobile From Pg Arrested
पीजी से मोबाइल चोरी करने की वारदात में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार
रेवाड़ी | माॅडल टाउन थाना पुलिस ने सरस्वती विहार में स्थित एक पीजी से मोबाइल चोरी करने के आरोप में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बास सिताबराय निवासी संदीप के रूप में हुई है। चोरी की इस वारदात में शामिल दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार करके चोरी किए गए दो मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है। जांच अधिकारी प्रधान सिपाही त्रिदेव ने बताया कि सरस्वती विहार निवासी चेतराम सैनी ने पीजी किया हुआ है। पीजी में बावल औद्याेगिक क्षेत्र में काम करने वाली अलग-2 जगहों की लड़कियां रहती हैं। 28 सितंबर की रात को आरोपी पीजी से मोबाइल चोरी कर फरार हो गए थे। लड़कियों की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू करते हुए दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। उक्त आरोपी को भी बीती शाम गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।