पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jind News Haryana News One Should Not Panic From The Sufferings In The Life Of The Seeker Muni Praneeth

साधक के जीवन में आने वाले कष्टों से घबराना नहीं चाहिए : मुनि प्रणीत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रामराय गेट स्थित जैन स्थानक में प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जैन स्थानक में सैकड़ों जैन श्रद्धालुओं ने प्रवचन सुने। प्रवचन सुनाते हुए मुनि प्रणीत ने कहा कि साधक के जीवन में आने वाले कष्टों से घबराना नहीं चाहिए। अपनी भूख एवं प्यास से साधक खुद को विचलित न करे। मन को समझाए कि अनादि काल से आत्मा भूखी रही है। इस संसार के चक्रव्यू को तोडऩे के लिए एक अच्छा अवसर मिला है। इस प्रकार मन को समझाने वाला साधक संसार के परिभ्रमण से युक्त हो जाता है। जैन संत के आहार एवं पानी लेने की विधि है जैसे मधुमक्खी फूलों से थोड़ा-थोड़ा रस लेकर शहद बनाती है किसी भी फूल को कोई तकलीफ नहीं होती। मुनि ने कहा कि साधक आहार पानी के लिए भागता-भागता न जाए, बल्कि शांत भाव से घरों में जाए। जिससे ग्रहस्थ वर्ग को बुरा न लगे। चर्चा हमारी 22 परिषदों में क्षुधा परिषद की चल रही है। इस अवसर पर प्रधान सुरेश जैन, विनोद जैन, मनोज जैन, विनोद जैन, निपुण जैन, जयचन्द जैन, सौरभ जैन, नवीन सिरसा, श्री निवास जैन, रामनिवास जैन, सतीश जैन मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...