पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ratia News Haryana News One Side Arrested In The Campaign Against Sellers By Booking Tickets

टिकट बुकिंग कर बेचने वालों के खिलाफ अभियान में एक ओर गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जाखल| जाखल रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे की साइट पर अवैध रूप से ऑनलाइन टिकट बुक कर उसे बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को काबू किया है। व्यक्ति के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रेलवे सुरक्षा बल पुलिस ने आईआरसीटीसी की मंजूरी लिए बिना अवैध रूप से टिकट बनाकर बेचने वालों के खिलाफ धर पकड़ शुरू की हुई है। इसी को लेकर पुलिस को सूचना मिली कि जाखल के साथ लगते कस्बा बरेटा में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से अपनी पर्सनल आईडी पर रेलवे की साइट से टिकट बुकिंग का धंधा किया जा रहा है। पुलिस ने रेलवे टिकट बुकिंग करने वाले इस व्यक्ति को बरेटा के कुलरिया रोड स्थित एक दुकान पर पकड़ा। जिसकी पहचान जगदीप सिंह के रूप में की गई है। आरपीएफ थाना प्रभारी अब्दुल लतीफ ने बताया कि अवैध रूप से रेलवे की साइट से टिकट बुकिंग करने वालों के खिलाफ उन्होंने अभियान छेड़ा हुआ है।
खबरें और भी हैं...